फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera On OTT: थिएटर के बाद ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर आई रणबीर की 'शमशेरा', जानें कैसे देख सकते हैं आप?

Fri, 19 Aug 2022 06:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शमशेरा का नया पोस्टर - फोटो : social media
रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तब से ही इसका बज फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से बना हुआ था। लेकिन इसकी कहानी ने फैंस को निराश कर दिया, जिस वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने महज 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है। आइए आपको बताते हैं कि आप इस फिल्म को कहां और कैसे देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई फिल्म
रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' सिनेमाघरों में बायकॉट का सामना करने के बाद ही रिलीज हुई थी, जिसका असर फिल्म की कमाई पर भी दिखा। अब सवाल है कि क्या फिल्म ओटीटी पर अच्छा प्रदर्शन करेगी? इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया है, जो रणबीर के फैंस के लिए जन्माष्टमी के गिफ्ट से कम नहीं है। प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू भाषा में भी स्ट्रीम किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कैसे देख सकते हैं फिल्म
इस फिल्म को देखने के लिए पहले आप लोगों को अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। अगर आपके पास इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन है तो इस फिल्म को किसी भी समय अपने मोबाइल, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं। बता दें कि 'शमशेरा' यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है और यह यशराज की लगातार चौथी फिल्म है, जिसे अमेजन पर स्ट्रीम किया गया है। इससे पहले 'बंटी और बबली 2', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सम्राट पृथ्वीराज' को भी इसी ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था। 
 
विज्ञापन

4 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की बात करें तो 'शमशेरा' एक एक्शन पीरियड ड्रामा है, जिसमें रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में रणबीर डबल रोल थे और उन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाया था। वहीं, संजय दत्त विलेन दरोगा शुद्ध सिंह की भूमिका में दिखे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें