अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उसका प्यार पाना चाहते हैं तो यश चोपड़ा की ये 6 फिल्में जरूर देखें, आपका प्यार जरूर मिलेगा...यह दावा नहीं जादू है उनकी फिल्मों का...
यश चोपड़ा को यूं ही नहीं 'किंग ऑफ रोमांस' कहा जाता है। ये टाइटल दिलाया है उन्हें उनकी फिल्मों ने... अलग-अलग दौर में अलग-अलग तरह की फिल्में रचने वाले यश चोपड़ा ने हमेशा समाज की नब्ज थामकर पर्दे पर प्रेम कहानियों को बुनने का प्रयास किया जो सदा के लिए अमर प्रेम कहानी बन गईं हैं। कुछ ऐसी ही फिल्म देखने के किए रुख करें आगे की स्लाइड्स का।
विज्ञापन
चांदनी
साल 1989 में आई इस फिल्म में ऋषि कपूर और श्रीदेवी ने अहम रोल निभाया है। रोहित (ऋषि कपूर) अपने रिश्तेदार की शादी में चांदनी (श्रीदेवी) से मिलता है और उसी दौरान उससे प्यार करने लगता है। इसी कहानी पर आधारित है फिल्म।
विज्ञापन
महोब्बतें
साल 2000 में आई ये फिल्म आज भी दर्शक उसी चाव से देखते है जैसे फिल्म अभी रिलीज हुई हो। ये तीन दोस्तों की लव स्टोरी पर बनी है। जिसमें शाहरुख खान एक गुरू की भूमिका में है और फिल्म में उनकी भी अमर प्रेम कहानी दिखाई गई है।
सिलसिला
इस फिल्म को अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा की निजी जिदगी में उन दिनों चल रहे जज्बातों से मेल खाने के लिए भी जाना जाता है। अमिताभ बच्चन व रेखा को इस फिल्म में काफी प्रसिद्धि दिलवाई।
विज्ञापन
कभी कभी
1976 में आई इस फिल्म में अमित मल्होत्रा (अमिताभ बच्चन) साथी छात्रा पूजा (राखी गुलजार) से मिलता है, जहां एक कॉलेज में अपनी कविताओं का एक पाठ करता है, और दोनों को प्यार हो जाता है।
विज्ञापन
लम्हे
यश चोपड़ा की इस फिल्म में अनिल कपूर, श्री देवी, वहीदा रहमान और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म आज भी नई पीढ़ी हो या पुरानी सभी के दिलों पर राज करती हैँ।
वीर जारा
यह फिल्म यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई एक प्रेम कहानी है। इसमें भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर वीर प्रताप सिंह (शाहरुख खान) और पाकिस्तान की जारा हयात खान (प्रीती जिंटा) के बीच प्रेम दिखाया गया है।