आलिया भट्ट और वरुण धवन की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री जबरदस्त है। पर्दे पर इन दोनों को एक दूसरे से रोमांस करते देखना इनके फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वरुण धवन आलिया भट्ट का प्रपोजल ठुकराते हुए उन्हें किस करने के इंकार करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Alia Varun
रिलैक्स! आलिया ने वरुण धवन को यह प्रपोजल खुद के लिए नहीं, बल्कि जनहित में दिया था। दरअसल, जिस वीडियो की इन दिनों चर्चा हो रही है वह एक ऐड है जिसमें ये स्टार्स नजर आ रहे हैं।
पढ़ें: शाहरुख की पार्टी में कुछ ऐसा करते सिद्धार्थ-आलिया कैमरे में कैद, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
3 of 4
Alia Bhatt
बिजनेसमैन आदर पूनावाला की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ शहर अभियान का हिस्सा बनकर आलिया और वरुण ने बड़े ही मजेदार तरीके से साफ-सफाई से जुड़ा अहम संदेश दिया है।
इस वीडियो में दोनों ने रोमियो-जूलियेट का किरदार निभाया है, वो भी देसी तड़के के साथ। यहां रोमियो छोटे शहर का गरीब लड़का है और जूलियेट हाई-फाई घर की अमिर लड़की। देखिये यह दिलचस्प वीडियो...