अपनी बायोग्राफी 'एन ऑर्डिनेरी लाइफ' में एक्स गर्लफ्रेंड निहारिका सिंह से अपने संबंधों के बाद विवादों में फंसे एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बारे में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों की माने तो नवाज ने किताब वापस लेने का फैसला अपनी पत्नी अंजलि के कहने पर लिया था।
विज्ञापन
2 of 7
चर्चा है कि नवाज के लिए किताब वापस लेना आसान नहीं था। पिछले कुछ दिन उनके लिए मुश्किल भरे रहे हैं। किताब में उनके निहारिका सिंह और सुनीता राजवर पर किए खुलासों को पसंद नहीं किया गया था।
विज्ञापन
3 of 7
अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स पर किए खुलासों के बाद नवाज मुसीबत में भी फंस गए थे। यहां तक कि उनके खिलाफ महिला आयोग में शिकायत तक दर्ज हो गई। जिसके बाद मामला गरमाता देख उन्होंने किताब वापस ले ली थी।
4 of 7
किताब वापस लेने के पहले उन्होंने ट्वीट किया- मैं उन सबसे माफी मांगना चाहता हूं, जिनकी भावनाएं मेरे किताब की वजह से आहत हुई हैं। मुझे इसका पछतावा है और मैंने अपनी किताब को वापस लेने का फैसला किया है।
I m apologising 2 every1 who's sentiments r hurt bcz of d chaos around my memoir #AnOrdinaryLife
I hereby regret & decide 2 withdraw my book
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) October 30, 2017
विज्ञापन
5 of 7
हैरतलब है कि किताब में नवाजुद्दीन ने 'मिस लवली' की उनकी को-स्टार निहारिका सिंह और पहली गर्लफ्रेंड रहीं थिएटर आर्टिस्ट सुनीता राजवार के साथ अपने संबंधों की चर्चा की थी।
विज्ञापन
6 of 7
इस खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए निहारिका सिंह ने नवाज पर सस्ती लोकप्रियता के लिए उनके नाम और कैरेक्टर पर कीचड़ उछालने का आरोप लगाया था। साथ कहा था कि नवाज की गांव में पहले से पत्नी थी और उन्होंने मुझसे यह बात छुपाई थी इसलिए मैंने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया था।
किताब में पहले प्यार का खुलासा करते हुए नवाज ने सुनीता राजवार का नाम लेते हुए कहा था कि बेरोजगारी की वजह से सुनीता ने मुझसे ब्रेकअप किया, जिसके बाद सुनीता ने भी अपनी फेसबुक पोस्ट से नवाज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।