फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक-टाइगर के आते ही बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' शुरू, अब इन 10 फिल्मों को दिखाना पड़ेगा दम

Sat, 05 Oct 2019 11:19 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हाउसफुल 4, वॉर, दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। कमाई के मामले में फिल्म ने ओपनिंग डे पर 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 74 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 3,800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई 'वॉर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है जबकि इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। 'वॉर' के बाद आने वाले दिनों में कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनसे बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
the sky is pink - फोटो : social media
द स्काई इज पिंक
प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका के अलावा इसमें फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शरफ मुख्य भूमिका में हैं। 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

3 of 11
लाल कप्तान - फोटो : Social Media
लाल कप्तान
'सेक्रेड गेम्स' में अपने डिसेंट लुक के बिल्कुल अपोजिट फिल्म 'लाल कप्तान' में सैफ एक नागा साधु के लुक में हैं। फिल्म के टाइटल की तरह ही फिल्म का टीजर भी लाल बैकग्राउंड में है। इसमें सैफ कहते हैं- 'हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा।' फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसे आनंद एल राय और सुनील लुल्ला ने प्रोड्यूस किया है जबकि नवदीप सिंह का निर्देशन है।

4 of 11
हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
'हाउसफुल 4'
'हाउसफुल 4' आने वाले 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, राणा दग्गुबाती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चंकी पांडे और जॉनी लीवर नजर आएंगे। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले तैयार किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 11
सांड की आंख - फोटो : social media
सांड की आंख
शार्प शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित फिल्म 'सांड की आंख' 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
vicky kaushal - फोटो : social media
भूत: द हॉन्टेड शिप
विकी कौशल हॉरर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। विक्की कौशल के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' 15 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 11
'बाला' में आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
बाला
'ड्रीम गर्ल' के बाद आयुष्मान खुराना फिल्म 'बाला' के साथ दर्शकों के बीच आएंगे। 'बाला' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वहीं फिल्म में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी नजर आएंगी। 'बाला' 22 नवंबर को रिलीज होगी।

8 of 11
पति पत्नी और वो - फोटो : सोशल मीडिया
पति पत्नी और वो
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को रिलीज होगी।फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है। इसे मुदस्सर अजीज डायरेक्ट कर रहे हैं।

9 of 11
panipat - फोटो : social media
पानीपत
अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के लिए अर्जुन कपूर अपने शरीर पर जमकर मेहनत कर रहे हैं और जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। कुछ वक्त पहले अर्जुन ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं।

10 of 11
First motion poster of Dabangg 3 - फोटो : twitter
दबंग 3
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होगा। फिल्म में सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा। फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
विज्ञापन

11 of 11
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter
गुड न्यूज
अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म को जी स्टूडियोज रिलीज करेगा। 

8 रिकॉर्ड बनाने के बाद दूसरे दिन भी नहीं रुकी ऋतिक-टाइगर की 'वॉर', जानें अब तक का कलेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें