फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो की सक्सेस पार्टी से लेकर वॉर के लीक होने तक, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Fri, 04 Oct 2019 08:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
The Kapil Sharma Show, War - फोटो : social media
द कपिल शर्मा शो के स्टार्स ने की सक्सेस पार्टी, वायरल हो रहा वीडियो
पिछले सप्ताह बार्क रिपोर्ट में टीआरपी में अच्छे नंबर बटोरने वाले कपिल शर्मा के शो की स्टारकास्ट ने सक्सेस पार्टी सेलिब्रेट की। शो के स्टार्स कपिल शर्मा, चन्दन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह और अर्चना पूरन ने पूरी टीम के साथ मिलकर क्लब में खूब डांस किया। सभी कलाकारों ने पार्टी का भरपूर मजा लिया। पार्टी का ये वीडियो कपिल शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। वीडियो में शो के सभी सितारे बहुत खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ताजा रिपोर्ट में शो की टीआरपी गिर गई है, शो के सभी स्टार्स के लिए ये बुरी खबर है। इसका बड़ा कारण बिग बॉस भी हो सकता है। कपिल का शो शनिवार और रविवार को टेलिकास्ट किया जाता है। एक ही समय पर सलमान के दोनों शो आएंगे तो शो की टीआरपी को नुकसान तो होगा ही।  
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तीन करोड़ की कार में दीपिका नहीं, इस सितारे संग नजर आए रणवीर
सिंबा, गलीबॉय, बाजीराव मस्तानी जैसी शानदार फिल्में करने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इस बार अपनी तीन करोड़ की कार लेम्बोर्गिनी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लाल रंग की लेम्बोर्गिनी चलाते हुए रणवीर का अलग ही अंदाज दिखाई दे रहा था। अपनी चमकती हुई लेम्बोर्गिनी में रणवीर ने दीपिका की जगह किसी और लड़की को बैठाया हुआ था। गाड़ी में उनके साथ डायरेक्टर जोया अख्तर थीं। जोया और रणवीर बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों साथ में जोकर फिल्म देखने गए थे। दोनों की दोस्ती का अंदाजा तो इसी से लगाया जा सकता है गाड़ी से बाहर निकलने पर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। गौरतलब है कि रणवीर इन दिनों फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं, इसमें रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। खास बात ये है कि फिल्म में इनकी पत्नी दीपिका पादकोण भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Neha Kakkar - फोटो : file photo
जल्द शुरू होगा इंडियन आइडल 11, नेहा कक्कड़ ने किया शुभारंभ
टीवी का सबसे मशहूर सिंगिग शो इंडियन आइडल के सीजन 11 का जल्द आगाज होने वाला है। हाल ही में शो की होस्ट और अपने गानों से लाखों दिलों को जीतने वाली गायिका नेहा कक्कड़ ने बेहद खास अंदाज में इंडियन आइडल के सीजन 11 का  शुभारंभ किया है। इस खास मौके पर शो के अन्य जज अनु मलिक, विशाल डडलानी और आदित्य नारायण सहित क्रू मैंबर भी मौजूद थे। इंडियन आइडल 11 की शुरुआत 12 अक्टूबर से होगी।

4 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - फोटो : file photo
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन को होगी ग्रैंड एंट्री
टेलीविजन पर दर्शकों के फेवरेट कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द दयाबेन की एंट्री होने वाली है। शो की दयाबेन का किरदार दिशा वकानी निभा रही थीं। किसी कारणवश दिशा लंबे समय से शो से बाहर चल रही थीं, जिसके चलते 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दयाबेन का किरदार गायब था। अब खबर है कि शो में दयाबेन नवरात्रि फंक्शन में गरबा के दौरान एंट्री लेंगी। उस समय उनके पति जेठालाल और गोकुलधाम सोसायटी सभी लोग दयाबेन को काफी याद कर रहे होंगे। खबरों की मानें तो शो के मेकर्स ने दयाबेन की एंट्री पर ग्रैंड सेलिब्रेशन का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' आनलाइन लीक
अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस से धमाल मचा रही है। फिल्म के एक्शन सीन को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच ऋतिक रोशन ,टाइगर श्रॉफ सहित वॉर के मेकर्स के लिए बुरी खबर है। रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म 'वॉर' ऑनलाइन लीक हो गई है। 'वॉर' से पहले अमिताभ बच्चन की साउथ की फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी भी ऑनलाइन लीक हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें