फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछिए ऋतिक रोशन से सिनेमा से जुड़ा पसंदीदा सवाल, लकी रीडर्स को मिलेंगे फिल्म वॉर के फ्री मूवी टिकट

Mon, 16 Sep 2019 11:27 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
War - फोटो : Social Media
देश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला की पहल “सितारों से पूछिए सवाल” को अमर उजाला के पाठकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हमारे तमाम पाठकों ने हमसे लगातार सुपरस्टार ऋतिक रोशन से सवाल पूछने का मौका देने की फरमाइश की है और इसी फरमाइश को पूरा करने के लिए इस बार हिंदी सिनेमा के रोशन सितारे ऋतिक रोशन अमर उजाला के पाठकों के सवालों से रू ब रू होंगे।

अखबार और वेबसाइट पर प्रकाशित होगा नाम
सितारों से पूछिए सवाल सीरीज में अमर उजाला के पाठकों को मिल रहा है मौका हर बार एक मशहूर फिल्मी हस्ती के लिए अपने सवाल भेजने का। सबसे अच्छे और चुनिंदा सवालों को हम पाठकों के नाम के साथ अमर उजाला अखबार और अमर उजाला डॉट कॉम पर प्रकाशित करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
War - फोटो : Social Media
नाना ने दिया पहला मौका
सितारों से पूछिए सवाल सीरीज में इस बार आपके सवालों का सामना करेंगे हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार ऋतिक रोशन। ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बचपन में ही अपने नाना मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक जे ओम प्रकाश की फिल्मों में छोटे छोटे किरदार निभाकर कर दी थी। भारतीय सिनेमा के मेगास्टार रजनीकांत के साथ जे ओमप्रकाश ने ही ऋतिक को फिल्म भगवान दादा में भी मौका दिया।
विज्ञापन

3 of 5
War - फोटो : amar ujala mumbai
सेट पर किया हर काम
ऋतिक रोशन ने बतौर हीरो फिल्म कहो ना प्यार है में डेब्यू करने से पहले अपने पिता राकेश रोशन के साथ बतौर सहायक निर्देशक खुदगर्ज, किंग अंकल, करण अर्जुन और कोयला जैसी फिल्मों में काम किया। इस दौरान ऋतिक ने फिल्ममेकिंग के सारे गुर सीखे और उन दिनों वह सेट पर फर्श साफ करने से लेकर शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के लिए चाय पहुंचाने का काम भी किया करते थे।

4 of 5
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai
ऋतिक से पूछिए सवाल
ऋतिक रोशन फिल्म बैंग बैंग के पांच साल बाद एक्शन हीरो के तौर पर यशराज फिल्म्स की फिल्म वॉर में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर और इसका गाना घुंघरू टूट गए यूट्यूब पर सुपरहिट हो चुके हैं। अमर उजाला आपको दे रहा है मौका ऋतिक रोशन से फिल्मों से जुड़ा कोई भी सवाल पूछने का। आज रात 10 बजे तक पूछे गए चुनिंदा और बेहतरीन सवालों को हम ऋतिक रोशन के सामने रखेंगे और उनके जवाब  आपके नामों के साथ अमर उजाला अखबार और अमर उजाला बेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सवाल पूछने का तरीका
ऋतिक रोशन से अपना सवाल पूछने के लिए आपको अमर उजाला बिंदास के फेसबुक पेज पर जाना है। पेज लाइक करना है। और, अपना सवाल सितारों से पूछिए सवाल – ऋतिक रोशन से संबंधित पोस्ट के नीचे कमेंट बॉक्स में टाइप करना है। साथ में अपने शहर, कस्बे या गांव का नाम लिखना न भूलें। अगर आपका सवाल अखबार में प्रकाशित हुआ तो आपको अपने नजदीकी शहर में फिल्म वॉर देखने के लिए फ्री मूवी टिकट दिए जाएंगे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें