Taapsee Pannu
- फोटो : social media
विदेश में शॉपिंग है तापसी पन्नू की मजबूरी
तापसी पन्नू एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती नजर आ रही हैं। ऐसे में तापसी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सेलिब्रिटी बनने के बाद उनका जीवन बदल गया है। तापसी कहती हैं कि वह दिल्ली में ही जन्मी और पली-बड़ी हैं, लेकिन अब यहां बाहर बिल्कुल भी नहीं घूम सकतीं। इसके आगे तापसी कहती हैं कि मुझे यह चीज पसंद है कि लोग मुझे प्यार करते हैं, लेकिन कई बार यह चीज बहुत परेशान करती है और यहां तक कि आपको खुद के लिए भी स्पेस नहीं मिल पाता है। लोग अब भी यह नहीं समझते कि न का मतलब न होता है। तापसी पन्नू ने इंटरव्यू में आगे कहा- 'मुझे मॉल मे जाना और शॉपिंग करना पसंद है लेकिन मैं यह चीजें भी नहीं कर सकती। इसलिए मैं अपने कपड़े विदेश में जाकर खरीदती हूं। ऐसा नहीं है कि मैं वहां केवल ब्रांडेड कपड़े खरीदने के लिए जाती हूं, बल्कि इसलिए कि मैं यहां मॉल में न तो चीजें खरीद सकती हूं न ही उन्हें ट्राइ कर सकती हूं।'