फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

Tue, 23 May 2023 09:41 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वॉर 2 - फोटो : social media
ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 इन दिनों सुर्खियों का विषय है। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि वॉर 2 के जरिए दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगे। इस दौरान ऋतिक और एनटीआर पहली बार बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते नजर आने वाले हैं। इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी को सौंपी गई है। वहीं अब 'वॉर 2' की रिलीज तारीख से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अभी तक मेकर्स ने वॉर 2 का आधिकारिक एलान नहीं किया है, लेकिन ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर इस फिल्म को लेकर बड़ा इशारा दे चुके हैं। दोनों सितारों ने बीते दिनों ही ट्विटर पर वॉर 2 में साथ काम करने का इशारा दिया था। जिसके बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए ऋतिक रोशन ने कहा कि 'युद्धभूमि तुम्हारे इंतजार में हैं।' जिस पर जूनियर एनटीआर ने रिएक्ट करते हुए सेट को जल्दी ज्वॉइन करने की बात कही। यह सुनने के बाद दोनों के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- TKSS: शो में इंग्लिश बंदा बुलाकर कपिल शर्मा ने पकड़ा सिर, सिंगर रेमा ने जब किया नागिन डांस तो खूब बजीं तालियां
विज्ञापन

3 of 5
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार वॉर 2, 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू होगी। वहीं वॉर 2 में एनटीआर को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखा जाएगा। यह एक बड़ी एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी। चर्चा तो यह भी है कि फिल्म में ऋतिक और एनटीआर के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। बता दें कि दोनों सितारे पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

4 of 5
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को निर्देशक अयान मुखर्जी बनाने वाले हैं। वॉर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को लीड नहीं करेंगे। वह इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर को ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ पूरा कर रहे हैं। इसके बाद वह शाहरुख खान और सलमान खान की पठान वर्सेज टाइगर को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन वॉर 2 के अलावा फाइटर में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। गौरतलब है कि वॉर 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें