वाजिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान का निधन ठीक एक महीने पहले हुआ था। उस वक्त वाजिद ने अपने ट्वीट में इरफान खान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, 'इस आंख मिचौली के खेल में हमेशा एक ढूंढता ही रहता है, और वो नहीं पास आता जो छुप जाता है, इरफान मेरे भाई, अल्लाह आपको इस सफर इमाम की ताजगी आपकी रूह को सुकून मिले। आमीन। वहां की जिंदगी अल्लाह आसान करे।