फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wajid Khan Death: बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़, संगीतकार वाजिद खान के निधन पर अक्षय कुमार से लेकर प्रीति जिंटा ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 01 Jun 2020 11:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वाजिद खान डेथ - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजिद खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। वाजिद खान के परिवार ने बीबीसी को एक बयान में बताया- वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका दो साल पहले ट्रांस्पलांट हुआ था। उनके गले में इंफेक्शन था। वे चेंबूर के सुराना अस्पताल में भर्ती थे। अभी उनकी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है। चलिए जानते हैं वाजिद खान के निधन पर किसने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
वाजिद खान और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार ने लिखा- वाजिद खान के असमय निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। अच्छी प्रतिभा बहुत जल्द चली गई। भगवान इस मुश्किल समय में उनके परिवार को शक्ति दें।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा ने लिखा है- मैं उसे अपना भाई कहती थी। प्रतिभाशाली होने के अलावा वह बहुत कोमल और मधुर थे। मेरा दिल टूट गया है। मैं उसे गुडबाय कहने के लिए मिल भी नहीं पाई। वाजिद खान मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगी।
 

4 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram
करण जौहर ने लिखा- #RIPWajidKhan आपका संगीत हमेशा जीवित रहेगा... परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना, बहुत जल्द चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल डडलानी - फोटो : Social Media
विशाल डडलानी ने लिखा- यकीन करना बहुत मुश्किल है कि हम दोबारा नहीं मिल पाएंगे। तुम्हें नहीं भुलाया जा सकता। बता दें वाजिद न केवल पॉपुलर म्यूज़िक के फनकार थे, बल्कि गायकी में भी उन्होंने शोहरत बटोरी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें