फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु दत्त के मुसलमान बनकर वहीदा रहमान से निकाह की उड़ी थी खबर, रिश्ता टूटा तो रचाई किसी और से शादी

Mon, 03 Feb 2020 11:37 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Guru Dutt & Waheeda Rehman - फोटो : Social Media
गुरु दत्त की जिंदगी पर जब भी बात की जाएगी उसमें उनकी पत्नी गीता रॉय और कथित प्रेमिका वहीदा रहमान का नाम जरूर आएगा। आज बात करते हैं वहीदा रहमान की क्योंकि आज उनका जन्मदिन है। गीता रॉय की बात फिर कभी। वहीदा रहमान का जन्म 1938 में तमिलनाडु की चेंगलपट्टु में हुआ था। वहीदा रहमान 50 और 60 के दशक में अपनी खूबसूरती और लाजवाब अदाकारी के लिए जानी जाती थीं।

विज्ञापन

2 of 6
गुरु दत्त
वहीदा को बचपन से ही संगीत और नृत्य का शौक था। वो बचपन में डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें फिल्मों में काम करना करना पड़ा। हिंदी सिनेमा में वहीदा ने अपने करियर की शुरुआत गुरुदत्त की फिल्म 'सीआईडी' से की थी। गुरुदत्त की फिल्म 'बागी' सुपरहिट रही थी। इसके बाद गुरुदत्त और वहीदा रहमान की जोड़ी फिल्मी परदे पर कमाल दिखाने लगी।
विज्ञापन

3 of 6
Waheeda Rehman and Guru Dutt - फोटो : Social Media
इस बीच फिल्मी गलियारों में ये खबर भी उड़ने लगी कि गुरुदत्त अपनी पत्नी गीता के ज्यादा वहीदा रहमान के साथ वक्त बिताते हैं। दोनों के अफेयर की खबरें आम हो चली तो ये बात गीता रॉय को भी पता चली। गुरु दत्त की ऐतिहासिक फिल्म 'प्यासा' जब बन रही थी तभी गीता और गुरु दत्त के बीच दूरियां आनी शुरू हो गईं।

4 of 6
geeta dutt, guru dutt, waheeda rehman - फोटो : file photo
कहा जाता है गुरु दत्त अपनी हीरोइन वहीदा रहमान के प्रति आकर्षित हो रहे थे। अब गुरु दत्त और गीता के रिश्ते में प्यार कम शक ज्यादा रह गया था। दोनों के बीच शक इस हद तक बढ़ गया कि एक दिन गुरु दत्त को एक चिट्ठी मिली। चिट्ठी गीता ने लिखी थी लेकिन वहीदा के नाम पर। उसमें कहा गया था कि, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। अगर तुम मुझे चाहते तो आज शाम को साढ़े छह बजे मुझसे मिलने नारीमन प्वॉइंट पर आओ। तुम्हारी वहीदा।
विज्ञापन

5 of 6
waheeda rehman
जब गुरु दत्त उस जगह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गीता और उनकी दोस्त कार की पिछली सीट पर बैठी किसी को खोज रही हैं। घर पहुंच कर दोनों में इस बात पर खूब झगड़ा हुआ और दोनों के बीच बातचीत तक बंद हो गई। सत्या सरण अपनी किताब में लिखती हैं- दत्त और वहीदा के रिश्ते के पनपने का सबसे बड़ा कारण गीता थीं। इस रिश्ते के टूटने का कारण भी गीता ही बनीं। 

वहीदा रहमान से धर्म बदलकर शादी करना चाहते थे गुरुदत्त!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वहीदा रहमान - फोटो : Self
जब गुरु दत्त के तथाकथित रूप से मुसलमान बनकर वहीदा से निकाह करने का बवाल खड़ा हुआ तो उस समय गीता लंदन में थीं। इस बीच गीता की नजदीकियां किसी और से बढ़ी को गुरु दत्त और वहीदा रहमान का रिश्ता खत्म हो गया। बाद में गुरु दत्त ने आत्महत्या कर ली। फिर वहीदा रहमान ने भी एक्टर कमलजीत से शादी कर ली। वहीदा रहमान से आज भी जब गुरु दत्त को लेकर सवाल किया जाता है तो वो इसे अपनी निजी जिंदगी बताकर आगे बढ़ जाती हैं। अपनी फिल्मों के लिए वहीदा को पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें