फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान में शुरू हुई शादी की तैयारियां, संगीत सेरेमनी में करिश्मा-कियारा सहित अंबानी भी पहुंचे

Mon, 03 Feb 2020 10:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 9
karishma kapoor, armaan jain - फोटो : social media
करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन जल्द ही अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी से पहले सभी रस्में धूमधाम से की जा रही हैं। शनिवार को मेहंदी सेरेमनी हुआ जिसके बाद रविवार को कपूर खानदान ने संगीत सेरेमनी का आयोजन किया। इस समारोह में परिवार के करीबी और दोस्त शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 9
armaan jain - फोटो : social media
संगीत सेरेमनी में अरमान और अनीसा डांस करते दिखे। स्टेज पर पहले अनीसा डांस कर रही होती हैं। अरमान उनका साथ देने स्टेज पर पहुंचते हैं। बता दें कि अरमान बॉलीवुड में फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
reema jain - फोटो : social media
अरमान जैन की मां रीमा जैन और पिता मनोज जैन कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए। रीमा जैन राज कपूर की बेटी हैं। रीमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है। 

4 of 9
karishma kapoor - फोटो : social media
भाई की संगीत सेरेमनी में करिश्मा कपूर मां बबीता के साथ पोज देते हुए। करिश्मा ने इस दौरान लाल रंग का कुर्ता और पैजामा पहना। वहीं बबीता गुलाबी रंग के पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं। करिश्मा इससे पहले अरमान के मेहंदी सेरेमनी में भी देखी गई थीं।
विज्ञापन

5 of 9
anil ambani - फोटो : social media
बिजनेसमैन अनिल अंबानी पत्नी टीना अंबानी के साथ नजर आए। अनिल अंबानी का परिवार कपूर खानदान के काफी करीब रहा है। संगीत सेरेमनी में अनिल अंबानी ने पीच रंग के कुर्ते के साथ ऑफ व्हाइट पैजामा कैरी किया। वहीं टीना अंबानी ने हरे रंग के कुर्ते के साथ बैंगनी पैजामा पहना।
 
विज्ञापन

6 of 9
kiara advani - फोटो : social media
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने संगीत सेरेमनी में हिस्सा लिया। कियारा यहां इंडो वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने पिंक कलर का ड्रेस कैरी किया।
विज्ञापन

7 of 9
karishma kapoor - फोटो : social media
करिश्मा कपूर परिवार के सदस्यों के साथ पोज देती हुईं।

8 of 9
shweta bachchan - फोटो : social media
संगीत सेरेमनी में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा भी पहुंचीं।
विज्ञापन

9 of 9
नीला देवी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शशि कपूर की पत्नी नीला देवी अरमान जैन की संगीत सेरेमनी में देखी गईं।

'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' को मिला वीकेंड का फायदा, 10वें दिन इतने करोड़ रहा कलेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें