अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर वह 'साथिया', 'युवा', 'मस्ती' और 'ओमकारा' समेत कई अन्य शानदार फिल्मों में नजर आए। इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में किनारे कर दिया गया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ने अपने स्टारडम पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाहरी ताकतों की वजह से उन्हें खुद को साबित करने के पर्याप्त मौके नहीं मिले।