फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी का अनन्या पांडे पर कटाक्ष, नेटिजन्स ने लगा दी स्टैंडअप कॉमेडियन की क्लास

Sun, 06 Aug 2023 12:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में अनन्या पांडे को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने को लेकर तंज कसा। वहीं, अब नेटिजन्स स्टैंडअप कॉमेडियन को आड़े हाथों लेते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मुनव्वर फारूकी-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कॉमेडियन ने हाल ही में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे पर तंज कसा। अनन्या को अपने बॉलीवुड डेब्यू के बाद वर्ष 2020 में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसी को लेकर मुनव्वर ने उन पर कटाक्ष किया। हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस को मुनव्वर की बात नागवार गुजरी है। कॉमेडियन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर फारूकी ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'मेरे को ऑस्कर नहीं चाहिए। मेरे को मानिकचंद फिल्मफेयर मिल जाए। अनन्या को मिल सकता है तो मेरे ख्याल से मुझे भी मिल सकता है। अगर अनन्या पांडे को अवॉर्ड मिल सकता है, तो किसी को भी मिल सकता है। मुझे क्या, तुम्हें भी मिल सकता है।'
विज्ञापन

3 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर फारूकी यहीं नहीं रुके और उन्होंने अनन्या पर तंज कसना जारी रखा। स्टैंडअप कॉमेडियन ने आगे कहा, 'उसको कुछ तो मिला न। बेस्ट न्यूकमर का अवॉर्ड मिला, लेकिन न्यूकमर में भी तो आगे बेस्ट लगता है न। उसको केवल न्यूकमर का मिलता तो समझ भी आता कि भाई नई है और अवॉर्ड दे दिया। बेस्ट न्यूकमर का मतलब है बेस्ट।'

Khal Nayak: ईला अरुण की मां ने नहीं दी थी 'चोली के पीछे' गाने की मंजूरी, बेटी से कही थी यह बात

4 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर ने बात को जारी रखते हुए आगे जोड़ा, 'तो हो सकता है कि उस वर्ष कोई और आया ही न हो। कोई ऑफेंस नहीं, कोई ऑफेंस नहीं।' स्टैंडअप कॉमेडियन के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जहां, एक वर्ग मुनव्वर की तारीफ करता नजर आ रहा है। तो वहीं, अनन्या के फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। 

Saira Banu: ‘मुगल-ए-आजम’ ने किया 63 वर्ष का सफर पूरा, सायरा बानो ने शेयर की दिलीप कुमार से जुड़ी यादें..
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
'लॉकअप' विनर के बयान पर एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'वह कंगना रणौत के शो में गए थे, इसलिए उनके नक्शेकदम पर चलते हुए।' दूसरे ने लिखा, 'मजाकिया नहीं। हंसाया नहीं। इसके अलावा, वह एक 31 वर्षीय विवाहित व्यक्ति है, जिसने एक किशोरी को डेट करने के लिए अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़ दिया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें