फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक गलती पर आज तक पछताते हैं विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या तक ने छोड़ दिया था साथ

Tue, 03 Sep 2019 07:28 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी। विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि जिससे उनके करियर पर सीधा असर पड़ा। 3 सितंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
Aishwarya Rai, salman khan
दरअसल, ऐश्वर्या राय, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले मॉडल राजीव मूलचंदानी की गर्लफ्रेंड थीं। दोनों मॉडलिंग के दिनों में करीब आए थे। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसी दौरान फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान की मुलाकात हुई। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन जल्द ही दोनों के बीच अनबन होने लगी।
विज्ञापन

3 of 6
Aishwarya Rai, salman khan
ऐश ने इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा लेकिन ये इतनी आसानी से कहां खत्म हो सकता था। ऐश से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर हंगामा कर देते थे। सलमान के गुस्से से भी ऐश परेशान हो चुकी थीं। 

4 of 6
विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय
सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक ओबेेरॉय की एंट्री हुई। दोनों ने फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। यहां तक कि ऐश के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें एक साथ 30 गिफ्ट भी दिए थे हालांकि ऐश्वर्या ने कभी भी खुलकर नहीं कहा कि वह विवेक के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन वह हर फंक्शन में उनके साथ जाती थीं जिससे साफ था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
vivek oberoi
इसी दौरान विवेक ओबेरॉय ने एक बड़ी गलती कर दी। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यही नहीं सलमान ने उन्हें 42 बार कॉल किया। इस कॉन्फ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया। जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विवेक ओबेरॉय
ऐश ने बाद में साफ कर दिया था कि इन सब से उनका कोई लेना देना नहीं हैं और विवेक से दूरी बना ली। ऐश के साथ-साथ विवेक के हाथों से कई फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। इंडस्ट्री में सलमान खान एक बड़े स्टार थे जबकि विवेक ने अपना करियर शुरू ही किया था। सलमान से पंगे की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोई अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता था। इस घटना के बाद विवेक का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि विवेक को अपनी गलती का एहसास जल्द ही हुआ वो कई बार सार्वजनिक रूप से सलमान से माफी मांग चुके हैं।

पढ़ें: ऐश से ब्रेकअप के बाद विवेक ने की थी मंत्री की बेटी से शादी, फिल्मों के बिना भी जीते हैं रॉयल जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें