फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी संग बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर विवेक ओबेरॉय ने मांगी माफी, लिखा- प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया?

Sat, 20 Feb 2021 06:29 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का बिना हेलमेट और मास्क पहने बाइक चलाने पर चालान कट गया था। सांताक्रूज ट्रैफिक पुलिस ने अभिनेता का 500 रुपये का चालान काटकर उन्हें भेज दिया था। जिसके बाद विवेक ओबेरॉय ने भी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने मुंबई पुलिस से माफी मांग ली। लेकिन विवेक के द्वारा मांगी गई माफी का अंदाज एकदम शायराना है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social media
विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया और लिखा, 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया। निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया। शुक्रिया मुंबई पुलिस, ये एहसास कराने के लिए कि सुरक्षा सबसे जरूरी है। सुरक्षित रहे, हेलमेट और मास्क पहने।' अभिनेता का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को विवेक का ये माफीनामा काफी पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विवेक ओबेरॉय वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी के साथ बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चला रहे थे। विवेक ओबरॉय ने 14 फरवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता बीनू वर्गीस ने वीडियो को ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर पालिका को टैग किया था। 

4 of 5
विवेक ओबेरॉय
इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद सांताक्रूज ट्रैफिक पुलिस ने अभिनेता का चालान काटकर उन्हें भेज दिया था। मुंबई पुलिस ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय पर आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media
 बता दें कि पिछले दिनों विवेक ओबेरॉय काफी सुर्खियों में थे। जिसकी वजह थी कि उन्होंने छात्रों को योग्य बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। जिसमें अभिनेता होनहार छात्रों को 16 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में गरीब किसानों के बच्चों की मदद करना है। ऐसे में विवेक ओबेरॉय अपने इस कदम के जरिए किसानों के बच्चों की मदद के लिए आगे आये हैं। अभिनेता के इस कदम की सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर तारीफ की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें