फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर की डिलीवरी से पहले शगुन मांगने पहुंचे बाबा, सैफ को लेकर बजाया ऐसा गाना कि सबकी छूटी हंसी

Sat, 20 Feb 2021 06:20 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : Social media

अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर जल्द ही एक बार फिर से माता पिता बनने वाले हैं। पटौदी खानदान में नए मेहमान का स्वागत करने के लिए परिवार वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर सभी की नजरें उनके घर पर टिकी हैं। उनके फैंस भी खुशखबरी सुनने को लेकर उत्साहित हैं।

विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर के घर के बाहर शगुन मांगने पहुंचे लोग - फोटो : Social media
वहीं, इन दोनों के प्रशंसक तोहफे भी भेज रहे हैं। करीना के घर के बाहर से पल-पल की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो लोग दान लेने उनके घर के बाहर पहुंच गए हैं। इसमें जिस गाने को बजाकर वह मांगने आए हैं उसपर नेटिजन्स खूब मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
वीडियो में दो लोग करीना कपूर खान के घर के बाहर हैं। म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर गाना बजा रहे हैं 'चांद से पर्दा कीजिए'। मजेदार बात है कि यह गाना सैफ पर ही फिल्माया गया है। इस वीडियो पर लोगों ने खूब मजे लिए हैं और तरह तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये तो सैफ और करीना से ज्यादा टैलंटेड हैं। वहीं, एक अन्य ने लिखा कि गाना भी सैफ अली खान का बजा रहे हैं। चांद से पर्दा कीजिए, अब तो बाहर आ जाओ।

4 of 6
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
करीना कपूर की डिलीवरी को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और बस सुखद समाचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मीडिया और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चर्चा है। पैपराजी करीना की हर ऐक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं और इसके लिए हर पल उनके घर के बाहर ही डटे रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram
एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि वह करीना के साथ अपने दूसरे बच्चे को लेकर काफी खुश होने के अलावा थोड़े नर्वस हुए भी हैं। उनका कहना है कि एक और बच्चे के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती है। लेकिन मैं ये देखने के लिए उत्साहित हूं कि करीना घर में बच्चों के पीछे कैसे भागती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kareena kapoor - फोटो : instagram fan page
बता दें कि कुछ दिन पहले ही करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था- 'Happy in my Tummy’। इस खाने का स्वाद चखकर करीना का हैप्पी रिएक्शन देखा जा सकता है। मालूम हो कि करीना प्रेग्नेंसी में भी अपनी डाइट का पूरा ध्यान रख रही हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में कुछ खास व्यंजनों के लिए उनकी फूड क्रेविंग भी समय-समय पर देखने को मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें