फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pallavi Joshi: शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुईं पल्लवी, जानिए अब कैसी है विवेक अग्निहोत्री की पत्नी की हालत

Tue, 17 Jan 2023 08:53 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पल्लवी जोशी, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी पल्लवी जोशी भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं, हैदराबाद में शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस हादसे का शिकार हो गईं और उन्हें चोट लग गईं। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी ने आउट ऑफ कंट्रोल होकर एक्ट्रेस को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवेक अग्निहोत्री हैदराबाद में 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी दौरान एक सीन की शूटिंग करते हुए पल्लवी जोशी का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि एक्ट्रेस को ज्यादा चोट नहीं आई है और नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। खबरें हैं कि उन्हें शॉट देते वक्त एक गाड़ी ने बैलेंस खोने के बाद टक्कर मार दी। लेकिन चोट के बावजूद एक्ट्रेस ने पहले अपना शॉट दिया और फिर अस्पताल गईं।

Box Office Report: बॉलीवुड को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर साउथ ने मारी बाजी! वरिसु 100 करोड़ के पार तो फेल हुई कुत्ते
विज्ञापन

3 of 4
पल्लवी जोशी, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
'द वैक्सीन वॉर' कोविड 19 के दौरान मेडिकल फैटरनिटी और साइंटिस्ट के सपोर्ट और डेडिकेशन को श्रद्धांजलि देती है। फिल्म में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए बनाई गई वैक्सीन के लिए दो साल से ज्यादा समय तक अपने दिन रात का बलिदान देने वालों की सच्ची कहानी दिखाई जाएगी। यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Rakhi Sawant-Adil: सलमान खान ने बचाई राखी और आदिल की टूटती हुई शादी, एक्ट्रेस बोलीं- भाई ने मेरा घर बसा दिया
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
पल्लवी जोशी का बात करें तो वह 2022 में आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने एक प्रोफेसर का किरदार निभाया था, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। वहीं, कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाती इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी।

Akshay-Twinkle: अक्षय से शादी के लिए ट्विंकल ने रखी थी ऐसी शर्त, एक्टर को बताए बिना जान ली थी मेडिकल हिस्ट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें