कंगना रणौत, जावेद अख्तर
- फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
दरअसल, जावेद अख्तर ने न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा करते हुए एक ट्वीट किया था। अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, किसी पागल द्वारा सलमान रुश्दी पर हुए बर्बरतापूर्ण हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। मुझे उम्मीद है कि न्यूयॉर्क पुलिस और अदालत इस मामले में हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की निंदा की थी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, एक और दिन, जिहादियों द्वारा एक और परेशान करने वाली गतिविधि। द सैटेनिक वर्सेज, दुनिया की बेहतरीन किताबों में से एक है, मैं हिल गई हूं। शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है।