फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: इस वीकएंड को अपने बच्चों के साथ बनाए यादगार, इन फिल्मों को देख होगा प्यार का खूबसूरत एहसास

Sat, 13 Aug 2022 03:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कोको, टर्निंग रेड - फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड की शुरुआत के साथ ही लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने मनोरंजन के साधन ढूंढने लगते हैं। ओटीटी पर हर जॉनर की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें आप कभी भी अपने परिवार के साथ देख सकते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपने बच्चों के साथ जरूर देखना चाहिए। ये एनिमेटेड फिल्में न सिर्फ आपका मनोरंजन करेंगी, बल्कि प्यार का एक खूबसूरत एहसास भी दे जाएंगी। तो चलिए बताते हैं आपको इन फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
टर्निंग रेड - फोटो : सोशल मीडिया
टर्निंग रेड
टर्निंग रेड एक 13 वर्षीय लड़की का कहानी है, जो अपनी मां की बढ़िया बेटी और किशोरावस्था के परिवर्तनों के बीच फंसी हुई है। फिल्म नया मोड़ तब लेती हैं, जब लड़की विशाल रेड पांडा में बदल जाती है। वह समझती है कि ये बहुत बुरा है और सबको खुद से दूर रखने की कोशिश करती हैं। लेकिन अंत में उसे समझ आता है कि इसके अच्छे पहलू भी हैं। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फाइंडिंग डोरी - फोटो : सोशल मीडिया
फाइंडिंग डोरी
यह कहानी डोरी की है, जो अपनी अतीत की अस्पष्ट यादों के साथ के अपने माता-पिता को ढूंढने की तलाश कर रही है। नीले रंग की मछली डोरी को भूलने की बीमारी है और वह अपने दोस्तों मार्लिन और निमो की मदद से अपने माता-पिता की तलाश में निकल पड़ती है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

4 of 5
एनकैंटो - फोटो : सोशल मीडिया
एनकैंटो
'एनकैंटो' दिखाती है कि किस तरह परिवार संघर्ष करते हुए भी एक साथ दिखाई दे सकते हैं। यह कहानी मैड्रिगल परिवार की है, जिसके एकमात्र साधारण सदस्य मिराबेल को पता चलता है कि उनके घर के आसपास का जादू खतरे में है और वह अपने परिवार की आखिरी उम्मीद हो सकती है। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म ने ऑस्कर में बेस्ट ओरिजनल स्कोर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोको - फोटो : सोशल मीडिया
कोको
'कोको' मिगुएल का कहानी है, जो अपने परिवार के संगीत पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी अपने सिंगिंग के प्रति प्यार को ही नहीं छोड़ पाता। मिगुएल का सपना एक बहुत बड़ा संगीतकार बनना है। परिस्थिति कुछ ऐसी होती हैं कि वह लैंड ऑफ डेड में पहुंच जाता है और वहां उसे अपने परदादा के बारे में पता चलता है, जो एक महान गायक थे। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें