फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर लगाया संस्कृति नष्ट करने का आरोप, निखिल द्विवेदी बोले- "शांत रहिए... हमने 'हेट स्टोरी' बनाई थी"

Wed, 14 Oct 2020 02:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक अग्निहोत्री और निखिल द्विवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के चार एसोसिशन सहित 34 फिल्म निर्माता, दो निजी चैनलों पर गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे। बॉलीवुड के इस कदम को लेकर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कोई इसे सही बता रहा है तो कोई इसकी आलोचना कर रहा है। हाल ही में जब फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इसे लेकर बॉलीवुड पर निशाना साधा तो निर्माता और अभिनेता निखिल द्विवेदी ने उन्हें जवाब दे दिया।
विज्ञापन

2 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : फाइल
विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड भारत की संस्कृति और उसकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'क्या जनता भारत के संगीत, गीत, भाषा, कला, रचनात्मकता, सामाजिक ताने-बाने और संस्कृति को नष्ट करने के लिए बॉलीवुड पर मुकदमा कर सकती है?'
 
विज्ञापन

3 of 5
निखिल द्विवेदी - फोटो : फाइल
विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर निखिल द्विवेदी ने चुटकी ली। उन्होंने अग्निहोत्री के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'सर आपने और मैंने साथ मिलकर ‘हेट स्टोरी’ बनाई थी। बहुत ट्रोलिंग होगी हमारी, शांत हो जाओ।'
 

4 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : amar ujala, mumbai
निखिल द्विवेदी के ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब देते हुए लिखा, 'लेकिन यहां दो फर्क हैं निखिल। पहला ये कि जब भी मुझे बोलना चाहिए, तब मैं ट्रोलिंग के डर से शांत नहीं बैठूंगा। और दूसरा कि जहां मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ, मैंने बॉलीवुड की उस कंपनी को छोड़ दिया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेट स्टोरी - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि फिल्म हेट स्टोरी साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था। इस बोल्ड और थ्रिलर फिल्म में निखिल द्विवेदी, गुलशन देवैया और पाओली डैम जैसे कलाकारों ने काम किया था। अब तक इस फिल्म के चार और पार्ट बन चुके हैं।

निजी चैनलों के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा बॉलीवुड, राम गोपाल वर्मा ने बताया बचकानी हरकत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें