फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: जान से मारने की धमकी पर विवेक अग्निहोत्री का खुलासा, कहा-'दो लड़कों ने ऑफिस में घुसकर मैनेजर को धक्का दिया'

Thu, 24 Mar 2022 04:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म द कश्मीर फाइल्स जब से पर्दे पर आई है तब से इसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के साथ ही लोग उनकी भी तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों के संवेदनशील मुद्दे को उठाने का हिम्मत दिखाई।  हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं और विवेक अग्निहोत्री को बुरा भला भी कह रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही है, अब विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से जुड़ी कई बातों पर खुलकर बात की है।
 
विज्ञापन

2 of 9
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्में लेखक और निर्देशक से चलती हैं-
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री कहते हैं, 'आप मुझे तब से जानते हैं जब मैंने साल 2005 में फिल्म चॉकलेट बनाई थी और मैं उस समय भी बॉलीवुड में फिट नहीं हो पाया था जब मैंने सत्रह साल पहले अपनी जर्नी स्टार्ट की थी। मैंने यह डिसाइड किया था कि मैं अपनी तरह की फिल्में बनाउंगा..मैं कभी स्टार से चलने वाली फिल्में नहीं बनाउंगा क्योंकि मुझे पूरा विश्वास है कि फिल्में लेखक और निर्देशक से चलती हैं।'
विज्ञापन

3 of 9
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
यह एक फिल्म नहीं क्रांति है-
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि द कश्मीर फाइल्स सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि यह एक क्रांति है। फिल्म की सफलता से विवेक अग्निहोत्री कृतज्ञता से भर गए हैं। वह कहते हैं कि पूरी दुनिया के दर्शक फिल्म देख रहे हैं, तीन घंटे पचास मिनट कोई मजाक नहीं है। दुनियाभर से लोग कश्मीरी पंडितों तक पहुंच रहे हैं। यह फिल्म कनाडा में इतना अच्छा कैसे कर रही है? इस सवाल पर विवेक कहते हैं कि यह सिर्फ दो शो से शुरू हुई थी और अब 90 शो हो गए हैं, यह फिल्म भारतीयों से जुड़ रही है, इसके बारे में हर जगह बात और डिबेट हो रही हैं।

4 of 9
राम गोपाल वर्मा, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
कहा- राम गोपाल वर्मा का रिव्यू शानदार था
राम गोपाल वर्मा का नाम लेते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा- रामू ने द कश्मीर फाइल्स की सफलता पर वीडियो बनाया है, उन्होंने कहा था कि वह क्यों इस फिल्म से नफरत करते हैं, यह शानदार रिव्यू था। आपको बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में अपने अंदाज में द कश्मीर फाइल्स की तारीफ की थी और कहा था कि मुझे इस फिल्म से नफरत है क्योंकि मैंने जो भी सीखा था इस फिल्म ने बर्बाद कर दिया। मुझे लगता था कि मैं सही हूं अब मैं पीछे जाकर खुद को फिर से नहीं बना सकता। इसलिए मुझे द कश्मीर फाइल्स ने से नफरत है, लेकिन विवेक अग्निहोत्री से मुझे प्यार है क्योंकि उन्होंने यह फिल्म बनाई।
विज्ञापन

5 of 9
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के लिए विवेक अग्निहोत्री ने बेच दिया अपना घर-
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि हम चार सालों से इस फिल्म पर काम कर रहे थे, हमने इसमें अपना पैसा लगाया, हमने अपने घर बेच दिया। हम दुनिया के कई हिस्सों में रिसर्च के लिए गए और इतना सब खर्च करने के बाद भी हमें नहीं पता था कि क्या निकलकर कर सामने आएगा।
विज्ञापन

6 of 9
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड निर्माता मुझे टिपिकल पॉटबॉयलर बनाना चाहते थे-
विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि प्रोड्यूसर को बोर्ड पर लाने में काफी परेशानी हुई लेकिन आखिर में अभिषेक अग्रवाल ने बिना शर्त बोर्ड पर आए और फिल्म आधी अधूरी होने पर भी जी (Zee) भी बोर्ड पर आ गई। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड प्रोड्यूसर मुझे टिपिकल पॉटबॉयलर (ढिलाई या लापरवाही से काम करने वाला) बनाना चाहते थे, हमने डिसाइड किया कि हम अपनी खुद की रिसर्च और खुद के पैसों से पर फिल्म बनाएंगे।
विज्ञापन

7 of 9
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे ये फिल्म-
उन्होंने कहा कि हमने साल 2010 में फैसला लिया था. इसके बाद हमने बुद्धा द ट्रैफिक जाम, द ताशकंद फाइल्स और अब द कश्मीर फाइल्स बनाई है। अब इसके बाद हम द दिल्ली फाइल्स बनानएंगे।

8 of 9
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बहुत पहले दे दिया था बॉलीवुड से इस्तीफा-
विवेक अग्निहोत्री कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि बॉलीवुड स्टार सिस्टम को फॉलो क्यों करता है और अभिनेताओं को करोड़ों में भुगतान करता है 'मैंने बहुत पहले ही बॉलीवुड से इस्तीफा दे दिया था, मैं और मेरी पत्नी 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन करते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं, क्योंकि हमें पता है कि हम प्रोडक्ट को बनाने वाले हैं, हमें अपनी फिल्में में सितारों की बनीं बल्कि अभिनेताओं की जरूरत है।'
विज्ञापन

9 of 9
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
ऑफिस में घुसकर दो लड़कों ने दिया मैनेजर को धक्का-
विवेक अग्निहोत्री ने माना कि 'द कश्मीर फाइल्स' की विवादास्पद सफलता के बाद उनके के लिए खतरा था। उन्होंने कहा कि 'हां धमकियां मिली हैं। हाल ही में जब मैं और मेरी पत्नी नहीं थे तो दो लड़के हमारे ऑफिस में आए वहां पर सिर्फ एक मैनेजर और महिला मौजूद थी। उन्होंने जोर उसे जोर से दरवाजे से धक्का दिया, वह गिर गई, उन्होंने मुझे पूछा और फिर भाग गए। वह कहते हैं कि 'मैंने इस घटना के बारे में कभी बात नहीं कि क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि ऐसे तत्वों को कोई प्रचार मिले। मैंने उनसे कहा कि वे सुरक्षा के लिए परेशान न हों लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करना होगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें