फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: OTT कंटेंट से सलमान खान नाराज और 'सालार' की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 06 Apr 2023 07:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, सालार - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
कबीर खान और मिनी माथुर - फोटो : social media
कबीर खान  की गिनती बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर में होती है। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। कबीर और मिनी माथुर की शादी को 25 साल हो चुके हैं और दोनों खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अंतर-घार्मिक शादी के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने यह बताया कि इसको लेकर दोनों के घरवालों की पहली प्रतिक्रिया कैसी थी। 
Kabir Khan: कबीर खान ने दूसरे धर्म में शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया- कैसा था दोनों परिवारों का रिएक्शन
विज्ञापन

3 of 11
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा दुबे सुसाइड केस का मामला बढ़ता ही जा रहा है। आकांक्षा के सुसाइड की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। वहीं आकांक्षा दुबे की मां ने उनके कथित बॉयफ्रेंड समर समर सिंह पर उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। अक्षरा की मां का कहना था कि अक्षरा बॉयफ्रेंड समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने अभिनेत्री को सुसाइड के लिए उकसाया है। इस केस में अब खबर आ रही है आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में मुख्य आरोपी माने जा रहे समर सिंह ने कोर्ट में अपने बचाव में याचिका डाली है।
Akanksha Dubey: भोजपुरी सिंगर समर सिंह ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, खुद के बचाव में डाली याचिका

4 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा - फोटो : social media
जब भी माता-पिता के रिश्तों में कड़वाहट आती है, तो उसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है। ऐसा ही कुछ इस समय बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बच्चों के साथ हो रहा है क्योंकि अभिनेता और उनकी पत्नी आलिया के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनके और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी का झगड़ा अब जगजाहिर हो चुका है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आते हैं। कोर्ट जहां एक तरफ बच्चों की खातिर दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है, वहीं अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा का एक बयान वायरल हो रहा है। इस बयान में शोरा वापस यूएई जाने से मना कर रही हैं। चलिए जानते हैं क्यों.. 
Nawazuddin Siddiqui: यूएई वापस नहीं जाना चाहती नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा, इस बात का सता रहा है डर
विज्ञापन

5 of 11
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram/aditiraohydari
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की गिनती इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेसस में होती है। उन्होंने साल 2007 में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म 'श्रृंगारम' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस 'ये साली जिंदगी', 'वजीर' और 'अजीब दास्तान' जैसी हिट फिल्में की। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। अदिति ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की है। 
Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड में अपने सफर पर अदिति ने किया खुलासा, बोलीं- नहीं करुगींं 'संघर्ष' शब्द का इस्तेमाल
विज्ञापन

6 of 11
देवदत्त गजानन नागे - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी समय से प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष चर्चा में बनी हुई है। राम नवमी के मौके पर जब आदिपुरुष के मेकर्स ने इस फिल्म का नया पोस्टर साझा किया था तब वह खूब चर्चा में था। इसके बाद उस पोस्टर पर जमकर सवाल उठाए गए और विवाद भी हुआ है। पोस्टर को लेकर कई जगह मेकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। अब आज हनुमान जयंती के खास मौके पर सुबह-सुबह मेकर्स ने इस फिल्म से हनुमान का नया लुक साझा किया है। जिसके बाद से यह पोस्टर एक बार फिर ट्रोल्स को निशाने पर आ गया है।
Adipurush: 'ये तो मुगल लग रहे हैं...', 'आदिपुरुष' के नए पोस्टर के बाद अब हनुमान के लुक पर मचा घमासान
विज्ञापन

7 of 11
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी की वेब सीरीज 'हंटर' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। वहीं, सुनील शेट्टी और इस सीरीज के मेकर्स को स्पेनिश फुटबॉल लीग, ला लीगा की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग में से एक ला लीगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में एक बड़ा ट्विस्ट है, जिसे देख फैंस का उत्साह बढ़ गया है।
Hunter: स्पैनिश फुटबॉल लीग में भारत का डंका, ला लीगा ने सुनील शेट्टी की 'हंटर' को इस तरह किया प्रमोट

8 of 11
राघव-परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भले ही इस कपल ने अब तक अपनी शादी और डेटिंग की खबरों को लेकर कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले दिनों जब आप नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई दी तो इस बात की चर्चा और तेज हो गई कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। कुछ दिनों पहले परिणीति संग कोड नेम तिरंगा में नजर आए अभिनेता हार्डी संधू ने भी उनको बधाई है। अब खबर है कि दोनों की सगाई की तारीख सामने आ गई है, तो चलिए जानते हैं कि मामला है क्या।
Raghav-Parineeti: सामने आई राघव-परिणीति की सगाई की तारीख? इस दिन एक-दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाएंगे 'रागनीति'

9 of 11
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान का अंदाज निराला है, तभी उनके फैंस उन्हें भाईजान कहकर बुलाते हैं। सलमान के जो दिल में आता है वो सीधा बोल देते हैं। 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका यह अंदाज देखने को मिला। जहां उन्होंने मीडिया से सवालों का जवाब बड़ी शालीनता से दिया। बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने बुधवार को हिंदी फिल्म उद्योग में युवा अभिनेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कैसे 'हम पांच' (शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, आमिर खान और सलमान खान) उन्हें उनके लिए कड़ी टक्कर देंगे।
Salman Khan: 'हम पांच अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं', युवा अभिनेताओं से तुलना करने पर सलमान खान ने ली चुटकी

 

10 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स प्रेस कॉन्फ्रेंस 2023 में नजर आए हैं। जहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से लेकर जान से मारने की धमकियों तक कई मुद्दों पर रिएक्ट किया है। तो वहीं हालही में 68th फिल्फेयर अवार्ड की मुंबई में हुईं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सलमान खान ने ओटीटी के बोल्ड कंटेंट के बारें में अपनी नाराजी जाहिर की है।
Salman Khan: हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे सलमान? डिजिटल कंटेंट पर सेंसरशिप को लेकर बोले अभिनेता

 

विज्ञापन

11 of 11
सालार में अभिनेता प्रभास - फोटो : social media
सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'वॉर 2' का हिस्सा बनने की खबरें ने आज खूब धूम मचाई और अब प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर नई अपडेट दी है, जिसे सुनते ही आप भी खुश हो जाएंगे। कुछ समय पहले ही सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट सामने आई थी। जिसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और अब एक और बड़ी खुशखबरी प्रभास के फैंस के लिए सामने आई है। जी हां, अभिनेता प्रभास की फिल्म सालार की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
Salaar Release Date: प्रभास करने आ रहे डबल धमाल, 'आदिपुरुष' के बाद 'सालार' से इस दिन भरेंगे हुंकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें