विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में हैं। वह आए दिन किसी न किसी पर निशाना साधते हुए नजर आते हैं। इस बार वह फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से भिड़ गए हैं। विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप के बीच बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। यह बहस बीते मंगलवार (13 दिसंबर) को एक ट्वीट से शुरू हुई थी, जब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के विचारों पर असहमति जताई थी। इसके बाद अनुराग ने भी विवेक की रिसर्च पर सवाल उठाए। अब एक बार फिर विवेक ने अनुराग के इस ट्वीट का जवाब दिया है।