सिनेमा जगत की यह रंगीन दुनिया बाहर से जितनी शानो शौकत वाली लगती है, अंदर से यह उनती ही उलझी हुई और गहरी है। इसकी गहराइयों का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि चकाचौंध भरी इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। इसमें कब कोई दो दोस्त एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं पता ही नहीं लगता है। किसी के प्यार के किस्से सुनाई देते हैं, तो किसी के बीच तकरार देखने को मिलती है। लेकिन सबमें कुछ सितारों के बीच इतनी तकरार देखने को मिलती है कि वह खूब सुर्खियां बटोर लेते हैं। यह विवाद प्यार और तकरार से भी ज्यादा चर्चाएं बटोर लेते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ विवादों के बारे में बताने के लिए अमर उजाला ने एक खास सीरीज शुरू की, जिसकी तीसरी कड़ी में आज हम आपको कंगना रणौत और तापसी पन्नू के बीच हुए विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। तो चलिए ‘विवाद बॉलीवुड के’ में आज पेश है कंगना रणौत और तापसी पन्नू से जुड़ा यह विवाद...