फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra: जावेद अख्तर के दावे पर भड़के धर्मेंद्र, कहा- दिखावे कि इस दुनिया में...

Tue, 11 Oct 2022 09:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर के दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को जावेद की बातों पर नाराजगी जताते हुए ऐसा ट्वीट किया कि हर जगह इसकी चर्चा होने लगी। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने दावा किया था कि अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म जंजीर जिसकी वजह से वह एंग्री यंग मैन बने, वह फिल्म उनसे पहले धर्मेंद्र को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। जावेद अख्तर के इस बयान पर धर्मेंद्र की तीखा रिएक्शन सामने आया है। 
Amitabh Bachchan: जब अमिताभ ने लगाया ‘अल्ला हू अकबर’ का नारा, जानिए उनके 10 कमाल मुस्लिम किरदारों के बारे में
विज्ञापन

2 of 4
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'जावेद, कैसे हो…दिखावे की इस दुनिया में हकीकत दबी रह जाती है। जीते रहो..दिलों को गुदगुदाना खूब आता है। काश सर चढ़ के बोलने का जादू भी सीख लिया होता।'
Bollywood Gossips: क्या वाकई बरेली के बाजार में गिरा था झुमका? बिग बी से भी इसका कनेक्शन, जानें गाने की कहानी
विज्ञापन

3 of 4
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने कहा था, 'जंजीर के लिए अमिताभ आखिरी पसंद थे। इस फिल्म की कहानी धर्मेंद्र को ध्यान में रखकर लिखी गई थी।' बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि धर्मेंद्र ने इसे क्यों रिजेक्ट किया होगा। उन्होंने कहा था कि उन दिनों हीरो रोमांटिक फिल्में ही किया करते थे। लेकिन इस फिल्म की कहानी एक गुस्सैल नौजवान की थी। फिल्म की स्क्रिप्ट कई सितारों के पास गई लेकिन सभी ने इसमें काम करने से मना कर दिया।
Photos of the Day: सरेआम रोमांटिक हुईं तेजस्वी और जन्नत जुबैर की कातिल अदाएं, पढें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि साल 1973 में रिलीज हुई प्रकाश मेहरा की जंजीर से अमिताभ बच्चन रातों रात स्टार बन गए थे। इस फिल्म की वजह से उन्हें स्टारडम हासिल हुई। यह फिल्म अमिताभ के लिए लकी साबित हुई और इसके बाद उन्होंने 70 और 80 के दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।
Filmy Wrap: 'छेल्लो शो' के चाइल्ड आर्टिस्ट का निधन और विवादों में फंसे नयन-विग्नेश, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें