कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए महामारी बन गया है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ ये खतरनाक वायरस भारत में भी आ चुका है। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 70 से ज्यादा मामले आ चुके हैं जिनमें से 56 भारतीय और 17 विदेशी नागरिक हैं। वहीं भारत सरकार ने मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मेडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू जैसे 48 अन्य देशों से 900 भारतीय नागरिकों को निकाला है। इस बीच फिल्मी सितारे भी अपने फैंस को कोरोना वायरस से सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।