फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma: तुनिशा के लिए विशाल जेठवा ने साझा किया पोस्ट, लिखा- यह बहुत दर्दनाक और असहनीय...

Fri, 30 Dec 2022 12:33 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलाम वेंकी के प्रीमियर के दौरान विशाल जेठवा और तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
तुनिशा शर्मा की मौत से अभिनेत्री के करीबी लोगों से लेकर इंडस्ट्री के उनके को-स्टार्स और फैंस सभी स्तब्ध हैं। अब सलाम वेंकी एक्टर विशाल जेठवा ने अभिनेत्री को याद करते हुए एक लंबा नोट साझा किया है। इस नोट में लिखी गई हर एक बात बेहद भावुक कर देने वाली है। उन्होंने साथ में अपनी मुलाकात की  कई तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें कुछ में दोनों को सलाम वेंकी के प्रीमियर पर साथ में बेहद खुश होकर पोज करते देखा जा सकता है।
 

Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा का फोन अनलॉक करने में पुलिस को मिली कामयाबी, शीजान की मां-बहन के मिले मैसेज

विज्ञापन

2 of 5
विशाल जेठवा और तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
विशाल जेठवा ने तस्वीरे साझा करते हुए लिखा, "क्यूं खामोश हूं, इस आस में कि तुम लौट आओगी? मैं आपको बता दूं, यह सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि आपके आसपास के सभी लोग, आपके परिवार से लेकर आपके सभी प्रशंसक और शुभचिंतक भी ऐसा ही महसूस करते हैं।" अभिनेता ने आगे लिखा, "यह बहुत दर्दनाक और असहनीय लगता है कि आपने अपने सभी प्रियजनों को बहुद दुख, शोक, सदमा दिया है, लेकिन दुख की बात है कि हमें इस तथ्य को स्वीकर करना होगा कि आप चली गई हैं और हम आपको दोबारा नहीं देख पाएंगे।" विशाल जेठवा ने पोस्ट में आगे लिखा, "मैं बहुत अजीब लग सकता हूं लेकिन क्या मैं यह कह सकता हूं कि मैं न केवल दुखी हूं बल्कि गहरे गुस्से में भी हूं और आपसे बहुत सारी शिकायते व सवाल हैं? जैसे कई और लोगों के पास हैं।"
 

Tunisha Sharma Case: तुनिशा शर्मा की मां ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ड्रग्स लेता था शीजान खान

विज्ञापन

3 of 5
विशाल जेठवा और तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
साथ में निभाना चाहते थे राधा-कृष्ण की  भूमिका
विशाल जेठवा, तुनिशा शर्मा के साथ राधा-कृष्ण की भूमिका अदा करना चाहते थे। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें दोनों को राधा-कृष्ण की तरह पोज करते देखा जा सकता है। अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आपके साथ राधा-कृष्ण की भूमिका निभाने की मेरी इच्छा अधूरी रह गई। मैडेनिंग ड्राइव्स, लॉन्ग चैट्स, क्रेजी फैमिली टाइम्स के साथ हमेशा आपके लिए मेरे प्योर प्यार को संजो कर रखूंगा.. मुझे नहीं पता था कि 4 दिन पहले जब हम मिले थे तो आपके साथ आखिरी मुलाकात होगी!"
 

Tunisha Sharma Suicide: घटना वाले दिन शो के सेट पर हुआ क्या था? शीजान ने पुलिस को बताया सच

4 of 5
विशाल जेठवा और तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
किया टैटू का जिक्र
अभिनेता ने  पोस्ट में यह भी बताया कि वह जब कुछ दिन पहले मिले थे तो उन्होंने भी तुनिशा के हाथ में नया टैटू देखा था। उन्होंने लिखा, "अभी कुछ दिन पहले जब मैं तुनिशा से मिला तो मैंने उसके हाथ पर एक टैटू देखा जिसमें लिखा था - हर चीज से प्यार करो! तभी मैं उसे बताना चाहता था कि आप इसे सब कुछ से ऊपर आत्म प्रेम में क्यों नहीं बदल देते?! मुझे खेद है कि मैंने ऐसा नहीं कहा। तुनिशा आप हमेशा सबके दिल में रहेंगी। सच में बहुत जल्दी चली गयी!
 

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो वायरल, भावुक फैंस बोले- न्याय होना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल जेठवा और तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
तुनिशा के लिए भावुक पोस्ट के साथ ही विशाल जेठवा ने आखिर ने सभी के लिए एक विशेष नोट साझा किया और लिखा, "कभी भी किसी व्यक्ति, स्थिति, भौतिक संपत्ति, सपने या यहां तक कि अपने विचार को भी अपने जीवन से ऊपर न रखें। कभी भी किसी ऐसी चीज के प्रति आसक्त न हों जो आपके जीवन को इतना बेचैन कर दे कि आपको ऐसा अतिवादी कदम उठाने का मन करे। जबकि हमारे पास जन्म के विपरीत मृत्यु के कई तरीके हैं, काश कोई इसे नहीं चुनता...।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें