विशाल ददलानी ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके पिता एक पार्क में बैठकर कुत्ते के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विशाल ददलानी ने लिखा-, "मेरी माँ, बहन, भतीजी और मैंने आज अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। वह अब हमेशा के लिए मेरे साथ चलते हैं, जैसे मेरे सीने में दर्द।"
इसके आगे विशाल में लिखा-"एक दिन भी मेरे बिना 'लव यू, डैड' कहे और उनकी आवाज सुनकर 'लव यू, बेटू' के जवाब के बिना नहीं गुजरेगा। मैं फिर कभी उनके साथ नहीं रहूंगा, लेकिन मैं उनके बिना कभी नहीं रहूंगा"।
इस भावुक पोस्ट के अंत में विशाल ददलानी ने लिखा-बस इस उम्मीद में कि मैं उनके योग्य काबिल साबित हो सकूं। वह वास्तव में सबसे प्यारे, दयालु, विनम्र, सबसे मेहनती और सबसे प्यार करने वाले व्यक्ति थे"।
आपको बता दें कि गायक विशाल ददलानी के पिता की मृत्यु के समय वह उनके पास नहीं जा सके थे क्योंकि उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटव आई थी। उस समय भी विशाल ददलानी ने बेहद ही भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी। उन्होंने इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन में बंद कर दिया थाा। इससे पहले विशाल ने अपने कोविड पॉजिटिव होने के बारे में भी सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी और संपर्क में आए लोगों से भी जांच करवाने की अपील की थी।