दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन ने अपना चेहरा जूम करके दिखाया है जिस वजह से अभिनेता के चेहरे की झुर्रियां तक साफ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में अभिनेता के चेहरे की स्माइल भी देखी जा सकती है, जिसमें उनकी आंखें काफी चमक रही हैं।
इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में बताया है कि उनके पास अब कोई काम नहीं है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘काम वाम सब बंद है... बस दाढ़ी बढ़ती जा रही है।’ अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। इस तस्वीर पर महज कुछ ही घंटों में 3 लाख 90 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस तस्वीर पर बिपाशा बसु ने कमेंट भी किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘सो क्यूट।’
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'ब्रह्मास्त्र' 'झुंड' 'रन वे' 'द इंटर्न' और 'गुड ब्वॉय' शामिल है। हालांकि, कोरोना की वजह से वह शूटिंग नहीं कर रहे हैं।