फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि पर आपत्तिजनक ट्वीट करना इस संगीतकार को पड़ा भारी, कोर्ट ने लगाया 10 लाख का जुर्माना

Wed, 01 May 2019 12:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Vishal Dadlani
जैन समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में संगीतकार विशाल डडलानी पर 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। विशाल के साथ तहसीन पूनावाला पर भी 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जस्टिस अरविंद सांगवान ने दोनों के खिलाफ इस मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के बदले जुर्माने में से पांच-पांच लाख रुपये पीजीआई के गरीब मरीजों के फंड में देने और पांच-पांच लाख दिवंगत जैन मुनि तरुण सागर के तरुण सागर क्रांति ट्रस्ट के खाते में जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विशाल ददलानी
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ 28 अगस्त, 2016 को अंबाला में दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करते हुए 10-10 लाख का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कहा है कि दोनों याचिकाकर्ता सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए भविष्य में किसी भी धर्म के खिलाफ टिप्पणी ना करें। हाईकोर्ट ने कहा कि विशाल डडलानी ने इन ट्वीट्स के बाद जैन मुनि तरुण सागर से उनके आश्रम जाकर माफी मांग ली थी और मुनि ने भी विशाल डडलानी को माफ कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 4
विशाल ददलानी
विशाल और तहसीन पर जैन मुनि तरुण सागर के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने का आरोप है। विशाल और तहसीन ने हरियाणा विधानसभा में 26 अगस्त 2016 को जैन मुनि द्वारा दी गई स्पीच का मजाक उड़ाया था।
विज्ञापन

4 of 4
vishal dadlani
जैन मुनि को राज्यसरकार ने विधानसभा को संबोधित करने के लिए बुलाया था। इस कार्यक्रम के बाद डडलानी और पूनावाला ने जैन मुनि के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। सोशल मीडिया पर की गई इन टिप्पणियों को अभद्र मानते हुए पुनीत अरोड़ा की शिकायत पर अंबाला पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें