फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने की खबर देने के बाद पत्नी संग घूमते नजर आए अर्जुन रामपाल

Wed, 01 May 2019 11:58 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
arjun rampal
अर्जुन रामपाल पिछले कई दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं । अर्जुन की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला प्रेग्नेंट हैं । अर्जुन और ग्रैबिएला ने 6 महीने तक प्रेग्नेंसी की बात छिपाकर रखी । खबरों की मानें तो अर्जुन पत्नी मेहर जेसिया से अलग रहते हैं और दोनों का अभी तक तलाक नहीं हुआ है । 
विज्ञापन

2 of 6
mehr jessia
तलाक से पहले ही अर्जुन की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हो गईं । इस पर मेहर का कहना था कि उन्हें अब कोई फर्क नहीं पड़ता । अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं ।  हाल ही में अर्जुन पत्नी मेहर के साथ घूमते नजर आए । दोनों एक ही कार से बैंक में साथ-साथ पहुंचे थे । 
विज्ञापन

3 of 6
arjun rampal
इस दौरान अर्जुन ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन की टीशर्ट पर और जींस पहनी थी । वहीं मेहर व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस में दिखीं । दोनों ने मीडिया को साथ में पोज नहीं दिए । काम होने के बाद वो तुरंत चले गए । 

4 of 6
अर्जुन रामपाल और उनकी बेटियां
मेहर और अर्जुन बहुत गंभीर नजर आ रहे थे । बता दें कि इससे पहले अर्जुन अपनी दोनों बेटियों के साथ भी डिनर पर पहुंचे थे । मेहर और उनकी बेटियों को अर्जुन के तीसरी बार पिता बनने से कोई प्रॉब्लम नहीं है । 
विज्ञापन

5 of 6
arjun rampal
अर्जुन रामपाल और मेहर 25 जुलाई 2018 को अलग हो गए थे । दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की घोषणा कर दी थी। दोनों करीब 19 साल तक शादी के बंधन में रहे । अब 46 वर्षीय अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रायडिस को डेट कर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arjun Rampal and Mehr Jessia
मेहर की दोस्त के मुताबिक, "मेहर एक बहुत अच्छी मां हैं और मेहर हर वो चीज करना चाहती हैं जो उनके बच्चों के लिए ठीक हो । अर्जुन-मेहर ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है । दोनों अभी तक सेपरेशन की फाइनेंशियल टर्म्स पर काम कर रहे हैं ।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें