विशाल भारद्वाज
- फोटो : twitter: @VishalBhardwaj
स्क्रीनप्ले राइटर एसोसिएशन अवॉर्ड के एलान के दौरान विशाल भारद्वाज से जब हिंदी बॉलीवुड की 'विषैली कार्य संस्कृति' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मुझे ऐसा नहीं लगता है। हमारे वर्क कल्चर में इतनी मोहब्बत है कि फिल्म यूनिट परिवार बन जाती है।" विशाल भारद्वाज ने 'हैदर', 'मकबूल' और 'ओमकारा' जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके रचे संगीत को पसंद करने वालों का भी एक बड़ा तबका है। हालिया विवाद पर इंडस्ट्री का पक्ष रखते हुए विशाल भारद्वाज ने कहा, "यहां इतना खूबसूरत वर्क कल्चर है, जिसमें न धर्म से लेना-देना है और न ही आउटसाइडर या इनसाइडर से। जो आज कल चल रहा है, मुझे लगता है ये सब बनाई हुई बकवास है। हम परिवार की तरह हैं। मैंने कभी अपने आप को यहां आउटसाइडर महसूस नहीं किया।"