फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal Bhardwaj Birthday: बिजनौर में जन्मे विशाल भारद्वाज ऐसे पहुंचे बॉलीवुड, कभी क्रिकेटर बनने का था सपना

Mon, 03 Aug 2020 02:03 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विशाल भारद्वाज का बर्थडे - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
निर्देशक विशाल भारद्वाज बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। एक निर्देशक होने के साथ साथ वो लेखक, संगीतकार, गायक और निर्माता भी हैं। विशाल भारद्वाज का जन्म चार अगस्त 1965 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ था। एक छोटे से शहर से विशाल कैसे मायानगरी मुंबई पहुंचे? उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल भारद्वाज एक अच्छे क्रिकेटर भी रह चुके हैं। मेरठ में रहते हुए उन्होंने स्टेट लेवल पर अंडर-19 क्रिकेट खेला है। विशाल एक क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। दरअसल, एक टूर्नामेंट से ठीक पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके अंगूठे की हड्डी टूट गई। जिसकी वजह से वो आगे क्रिकेट नहीं खेल सके।
विज्ञापन

3 of 6
विशाल भारद्वाज और रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से की है। कॉलेज के एक फंक्शन के दौरान उनकी मुलाकात रेखा भारद्वाज से हुई। बाद में दोनों की दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। साल 1991 में विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज शादी के बंधन में बंध गए।

4 of 6
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
केवल 17 साल की उम्र में विशाल ने एक गाने का संगीत दिया। जिसे सुनने के बाद विशाल के पिता ने इस बारे में संगीतकार ऊषा खन्ना से बात की। ऊषा खन्ना ने उस संगीत को फिल्म 'यार कसम' (1985) में लिया। अपना काम खत्म करने के बाद विशाल वापस दिल्ली आ गए और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। बता दें कि विशाल के पिता ने भी संगीत के क्षेत्र में काम किया है।
विज्ञापन

5 of 6
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल भारद्वाज ने 1995 में फिल्म 'अभय' से संगीतकार के तौर पर डेब्यू किया। उन्हें गुलजार की फिल्म 'माचिस' से पहचान मिली, जिसमें उन्होंने संगीत दिया था। 2002 में बच्चों की फिल्म 'मकड़ी' से विशाल भारद्वाज ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इस फिल्म का संगीत भी उन्होंने खुद दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1998 में रिलीज हुई 'सत्या' और 1999 में गुलजार की फिल्म 'हू तू तू' का संगीत विशाल ने दिया था। 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के लिए उन्हें बेस्ट संगीतकार का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। यही नहीं उन्हें फिल्म 'ओमकारा' और 'हैदर' के लिए भी नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। निर्देशक के तौर पर विशाल की मुख्य फिल्में 'मकबूल', 'ओमकारा', 'कमीने', '7 खून माफ', 'डेढ़ इश्किया' सहित अन्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें