फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Pallavi: सोशल मीडिया पर घिरीं अभिनेत्री, कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और मॉब लिंचिंग को बताया एक जैसा

Thu, 16 Jun 2022 12:16 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
साई पल्लवी की नेटवर्थ - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai
धर्म के नाम पर हो रही हिंसा की निंदा करते हुए अभिनेत्री साई पल्लवी ने बुधवार को कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गौरक्षकता से कर डाली है। अभिनेत्री ने कहा, "कश्मीर फाइल्स ने दिखाया कि उस समय कैसे कश्मीरी पंडितों को मार दिया गया था। यदि आप इस मुद्दे को एक धार्मिक संघर्ष के रूप में ले रहे हैं, तो हाल ही में एक उदाहरण था जहां एक मुस्लिम पर हमला किया गया था जब वह गायों को ले जा रहा वाहन चला रहा था, और लोगों ने जय श्री राम का जाप किया। तो फिर क्या हुआ और अब क्या हो रहा है, इसमें अंतर कहां है?"
विज्ञापन

2 of 4
साई पल्लवी की कमाई - फोटो : instagram/saipallavi.senthamarai
साई पल्लवी ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों पर दिखाए गए अत्याचारों की तुलना मॉब लिंचिंग से की है। साई पल्लवी के इस विवादित बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। एक तरफ कुछ लोग साई पल्लवी का सपोर्ट कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ लोग उनपर भड़क रहे हैं। साई पल्लवी ने अपने साक्षात्कार में ये तक कह डाला कि 'मैं एक न्यूट्रल एनवायरनमेंट में पली-बढ़ी हूं। मैंने लेफ्ट विंग और राइट विंग के बारे में सुना तो बहुत है, लेकिन मैं किसी को भी सही या गलत नहीं कह सकती। 
विज्ञापन

3 of 4
साई पल्लवी - फोटो : instagram
लोगों ने किया ऐसे रिएक्ट
 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
साई पल्लवी - फोटो : ट्विटर
साईं पल्लवी, अपनी आगामी फिल्म 'विराट पर्वम' के प्रचार में व्यस्त हैं, जो 17 जून को सिनेमाघरों में आने वाली है। उन्होंने इस फिल्म में ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जिसे नक्सली नेता से प्यार हो जाता है। बता दें कि इस फिल्म में राणा दग्गुबाती ने नक्सली नेता की भूमिका निभाई है। यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें