फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Troll: केआरके इस बार खुद ही हो गए बुरी तरह ट्रोल, पीएम मोदी के इस्तीफे को लेकर किया था ट्वीट

Sun, 16 Jan 2022 08:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
KRK, PM Modi - फोटो : insta
केआरके को हमेशा से ही उनके बड़बोलेपन के लिए जाना जाता है। कथित तौर पर खुद को फिल्म समीक्षक कहने वाले केआरके यानी कमाल आर हसन अक्सर ही अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं और बॉलीवुड में किसी न किसी सेलिब्रिटी पर टिप्पणी करते रहते हैं लेकिन इस बार कमाल आर हसन खुद ही ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। पीएम मोदी पर किए गए ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने केआरके की जमकर क्लास लगाई है।  
विज्ञापन

2 of 4
krk
ये था पूरा मामला-
दरअसल भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की,  जिसके बाद उनके कुछ फैंस ने जहां इस फैसले का स्वागत किया तो वहीं कुछ फैंस का कहना था कि विराट कोहली को कप्तान के पद से इस्तीफा देने के इस फैसले एक बार और विचार करना चाहिए। इस वजह से विराट  कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। इस दौरान अभिनेता और अभिनेत्रियों को क्रिटिसाइज करने वाले कमाल आर खान ने भी ट्वीट कर दिया और विराट के इस्तीफे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ दिया। इसके बाद यूजर्स केआरके को ट्रोल करने लगे।
विज्ञापन

3 of 4
KRK
केआरके ने किया था ये ट्वीट-
कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा,"सर नरेंद्र मोदी, विराट कोहली ने बतौर टेस्ट टीम कप्तान से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि वह मैच नहीं जीत पा रहे थे, क्या आपको ऐसा नहीं लगता कि आपको भी प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि आप जनता की संतुष्टि के साथ देश नहीं चला पा रहे हैं। आपको भी इस बारे में सोचना चाहिए सर।"
विज्ञापन

4 of 4
KRK
यूजर्स ने किया केआरके को ट्रोल-
कमाल आर खान के ये ट्वीट करते ही यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई, एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि आपको (कमाल आर खान) देश का नेतृत्व करना चाहिए...जैसा कि आपने अपनी फिल्मों को संभाला है"। इसी तरह एक दूसरे यूजर ने लिखा, 80 प्रतिशत जनता मोदी जी से संतुष्ट है, तुम परेशान मत हो। मुझे लगता है कि जवाब मिल गया होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें