मनोरंजन और क्रिकेट जगत के सबसे खूबसूरत कपल में से एक अनुष्का और विराट अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की डेटिंग से लेकर परियों की कहानी जैसे लगने वाली शादी तक सब कुछ उनके फैंस को काफी पसंद आता है। वहीं ये जोड़ी हमेशा अपने नए और अनोखे वीडियोज से बार बार दर्शकों का दिल जीत लेती है। अनुष्का शर्मा वामिका को जन्म देने के बाद से अभी बॉलीवुड के कुछ वक्त तक दूर ही हैं, लेकिन ऐस लग रहा है कि विराट कोहली के अंदर पूरे बॉलीवुड गुण आ गए हैं।
शम्मी कपूर के गाने पर डांस करते नजर आए अनुष्का-विराट
विराट कोहली बाकी क्रिकेटर्स की तुलना में विज्ञापन ज्यादा सहजता से कर लेते हैं। वहीं जब पर्दे पर अनुष्का साथ हों तो विराट के अदंर एक अलग ही जोश छा जाता है। हाल ही में विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक एड वीडियो साझा किया है जिसमें वो पत्नी अनुष्का संग शम्मी कपूर मोड में नाचते नजर आ रहे हैं।