फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फोटो: अनुष्का शर्मा से पहले इस हसीना को डेट करते थे विराट कोहली? तस्वीर वायरल होते ही फैंस पूछ रहे सवाल

Mon, 24 May 2021 08:53 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का, विराट, इजाबेल - फोटो : Social media

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की दिलचस्प केमिस्ट्री से तो हर कोई वाकिफ है। दोनों की लोकप्रियता में भी कोई कमी नहीं है। विराट को जहां देश-विदेश से फैंस प्यार देते हैं वहीं अनुष्का को भी उनकी फिल्मों और सफलता के लिए सराहा जाता है। ये दोनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। वहीं, विराट की अपनी पत्नी अनुष्का के लिए दीवानगी से हर कोई वाकिफ है। खिलाड़ी विराट वही शख्स हैं, जो अनुष्का के लिए क्रिकेट ग्राउंड से भी अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। 2017 में शादी के बाद दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। इस साल दोनों की एक प्यारी सी बेटी हुई है, जिसका नाम वामिका रखा गया है। बताया जाता है कि विराट जब इंडियन टीम में शामिल हुए तो काफी शर्मीले और शांत स्वभाव के थे। हालांकि, वे काफी फनी भी थे। कुछ सालों में उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। विराट के फैंस में लड़कियों की संख्या अधिक देखी जाती है। आमलोगों से लेकर कई अभिनेत्रियां तक उन पर फिदा हुईं। यही कारण है कि अनुष्का से शादी से पहले विराट के कई बार अफेयर के चर्चे हुए। अब सोशल मीडिया पर भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की पूर्व प्रेमिका इजाबेल लिटे की तस्वीर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह पुराना फोटो साल 2012 से 2014 के बीच का बताया जा रहा है। फैंस इस फोटो पर कमेंट कर सवाल पूछ रहे हैं। ब्राजीलियन मॉडल और अभिनेत्री इजाबेल के साथ विराट उसी समय रिश्ते में थे। उस वक्त विराट क्रिकेट के क्षेत्र में अपने पांव जमा रहे थे। ये सारी तस्वीरें उसी समय की हैं। हालांकि, ये रिश्ता महज दो साल तक ही चल सका था।

विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री इजाबेल विराट के प्यार में पागल थीं। अनुष्का से शादी से पहले विराट दो साल तक उन्हें ही डेट कर रहे थे। बाद में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि 'हम एक-दूसरे से प्यार करते थे। बाद में हम आपसी रजामंदी से हम अलग हो गए।'

4 of 5
इजाबेल लिटे - फोटो : Insatagram- @xoizaleite

ब्राजील के रोजारियो शहर से ताल्लुक रखने वाली इजाबेल लिटे एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वो कई फिल्म और विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। इजाबेल अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं, इजाबेल बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। वह 2012 में फिल्म 'तलाश: द आंसर लाइज विदिन' में नजर आई थीं। इस फिल्म में आमिर खान भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इजाबेल लिटे - फोटो : Insatagram- @xoizaleite
इसके बाद के बाद इजाबेल ने सिक्सटीन, पुरानी जींस जैसी हिंदी फिल्मों के अलावा नरेंद्र, ‘मिस्टर मजनूं’ और ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ जैसी तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। वह गुरु रंधावा के चर्चित गाने 'लाहौर' में भी दिखी थीं। बता दें कि कोरोना के कारण इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन बीच मे ही रद्द कर दिया गया। वहीं, अब टीम इंडिया अगले महीने इंग्लैंड रवाना होने वाली है। इससे पहले कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री समेत कई खिलाड़ी टीम बायो बबल में प्रवेश कर रहे हैं। भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के साथ आइसीसी के पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलना है। यह मैच 18 से 22 जून को साउथैम्पटन में खेला जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें