फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: डांस शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ में शिल्पा शेट्टी की वापसी, देखिए लोकेशन की खास तस्वीरें

Mon, 24 May 2021 07:20 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी की वापसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोविड 19 से जंग जीतने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिर से छोटे परदे पर लौट रही हैं। डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ के सेट पर शिल्पा की वापसी से शो के सारे लोग बहुत भावुक दिखे। शो की शूटिंग करते वक्त शिल्पा शेट्टी खुद भी भावुक हो गईं। शो में उनकी वापसी पर उनका हौसला बढ़ाने के लिए फिल्म ‘धड़कन’ में शिल्पा के सहयोगी सुनील शेट्टी इस सप्ताहांत उनके साथ दिखाई देंगे। डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर शिल्पा शेट्टी के पहुंचने का इसके प्रतिभागियों और बाकी दोनों जजों को बेसब्री से इंतजार रहा है। जैसे ही शो के प्रतियोगियों को पता चला कि सूपर से ऊपर तकिया कलाम वाली शिल्पा शेट्टी शो पर लौट रही हैं, इसकी क्रिएटिव टीम ने प्रतियोगियों के साथ मिलकर एक खास एपीसोड तैयार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
'सुपरडांसर चैप्टर 4’ के सेट पर शिल्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दौरान शूटिंग पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सारे प्रतियोगियों और जजों ने शिल्पा शेट्टी का शूटिंग पर बहुत ही भावपूर्ण तरीके से स्वागत किया है। शूटिंग लोकेशन की इन तस्वीरों में ये भी आपको दिखाई देगा कि शिल्पा शेट्टी अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतिभागियों के साथ मंच पर शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीते दिन ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने घर को सैनीटाइज करने की तस्वीरें साझा की थीं। इसके पहले उन्होंने अपने बेटे वियान के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो भी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थीं। डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ के सेट पर उनके पहुंचने की ये तस्वीरें बहुत खास हैं।

4 of 5
शो में वापसी करतीं शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो की शूटिंग के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी खास मेहमान के तौर पर दिखाई दिए। शिल्पा शेट्टी के साथ उनकी मित्रता खासी पुरानी रही है और दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखकर लोग एक बार फिर हतभ्रप रह गए। शो की शूटिंग के दौरान खास तौर पर सावधानी बरती जा रही है और शो में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों, कलाकारों और तकनीशियनों को पृथक वास में रखने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील शेट्टी के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शिल्पा शेट्टी भी डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग के दौरान सुनील शेट्टी को पाकर खासी उत्साहित दिखीं। दोनों ने अपनी फिल्म ‘धड़कन’ की खूब सारी यादें साझा कीं। और, इस दौरान शो के प्रतियोगियों ने सुनील शेट्टी पर फिल्मों में फिल्माए गए तमाम गानों पर प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें