फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने किया 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस, दोस्तों संग लगाई आग

Wed, 15 Sep 2021 09:05 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
जेनेलिया डिसूजा बेशक फिल्मों में अब नजर नहीं आती लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी वीडियो शेयर करती हैं। उनके फैंस भी जेनेलिया की हर पोस्ट का इंतेजार करते हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वह भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। हाल में ही जेनेलिया डिसूजा ने सोशल मीडिया पर अपना और अपने दोस्तों का वीडियो शेयर किया है। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में वह अपने पति रितेश देशमुख और अपने सबसे करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रही है।एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वीडियो को पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोनी टीवी
जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रितेश के अलावा अपने दोस्त शबीर अहलुवालिया और उनकी पत्नी कांची कौल के साथ वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में चारों झरने के पानी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। साथ ही बैकग्राउंड में ‘टिप टिप बरसा पानी' गाना चल रहा है और चारों इस पर डांस भी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Insatagram- @geneliad
इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया ने कैप्शन में ‘टिप टिप बरसा पानी' लिखा है। इसके साथ ही शबीर और कांची को टैग भी किया है। महज कुछ ही घंटों में वीडियो पर 350K से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

4 of 5
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Insatagram- @geneliad
इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस दिल और फायर वाले इमोजी से चारों पर प्यार वाली बारिश कर रहे हैं। उनके फैंस को ये वीडियो बहुत पसंद आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : twitter: @SonyTV
बता दें कि रितेश जल्द ही फिल्म बच्चन पांडे में दिखाई देंगे। वहीं जेनेलिया ने शादी के अपने परिवार को अपना सारा समय देते हुए फिल्मों से दूरी बना ली।  रितेश और जेनेलिया के दो बेटे हैं। जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें