फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी Tik Tok स्टार को दुबई में पड़ी लातें, वीडियो शेयर कर जाहिर किया दुख

Wed, 18 Dec 2019 04:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की टिक टॉक स्टार हरीम शाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हरीम शाह दुबई में एक इवेंट के दौरान भीड़ द्वारा उत्पीड़न का शिकार हो गईं। खुद हरीन ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए अपना दुख बयां किया है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जहां उनके साथ सहानुभूति जता रहे हैं तो वहीं कुछ इस वीडियो से उनका मजाक बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हरीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में पाकिस्तानी टिक टॉक स्टार हरीम शाह एक मॉल के कार्यक्रम के लिए दुबई पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ धक्का मुक्की कर दी। हरीम ने बताया कि 'मैं दुबई के ओसिस मॉल की ओपनिंग पर मेहमान के तौर पर आमंत्रित की गई थी। वहां सैकड़ों पाकिस्तानी युवकों ने मुझे धक्का दिया, गालियां दी और कुछ ने तो मुझे लातें तक मारी। क्या इसी तरह अपनी औरतों के साथ व्यवहार करते हैं आप?'
विज्ञापन

3 of 5
हरीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान हरीम ने कहा, 'इस तरह की घटना कोई भी महिला स्वीकार नहीं करेगी, फिर चाहे वो कोई भी हो। दुख की बात है कि पाकिस्तान में इस तरह की घटनाओं को लेकर कोई भी कानून नहीं है।' सोशल मीडिया पर हरीम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

4 of 5
टिकटॉक गर्ल हरीम शाह - फोटो : Twitter
बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में हरीम उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान भी उन्हें युवकों ने तस्वीर लेने के बहाने घेर लिया था। उस वक्त उन्होंने बताया था कि, 'तस्वीर लेने के बहाने एक युवक ने उनका हाथ पकड़ा और उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की, लेकिन वे समय रहते उस व्यक्ति से दूर हो गईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हरीम करीबन दो महीने पहले पाकिस्तान के फॉरेन अफेयर्स कमेटी रूम में टिक टॉक वीडियो बनाने के कारण विवादों में आ गईं थीं। इस मुद्दे पर जमकर विवाद हुआ था और सवाल पूछे गए थे कि टिक टॉक वीडियो के लिए उन्हें अनुमति कैसे मिली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें