फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में मेट्रो में अकेले घूम रही थीं अनुष्का, तस्वीर सामने आते ही विराट ने किया प्यार भरा कमेंट

Fri, 28 Jun 2019 07:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Virat Kohli and Anushka Sharma - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों लंदन में वर्ल्ड कप एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच अनुष्का सोशल मीडिया पर तस्वीरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में अनुष्का ने मेट्रो में सफर करते हुए तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर खूब वायरल हुई। अनुष्का की इस तस्वीर पर विराट कोहली ने प्यार भरा कमेंट कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को देख अनुष्का के फैंस भी बेहद खुश हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने एक कोट भी लिखा। अनुष्का ने आउड्रे हेपबर्न द्वारा लिखा हुआ कोट पोस्ट किया। अनुष्का ने लिखा- 'खुश लड़कियां सबसे ज्यादा खूबसूरत होती हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
Anushka Sharma - फोटो : instagram
अनुष्का की इस तस्वीर पर यूजर्स भी कमेंट करने लगे। वहीं विराट कोहली ने लिखा- 'आप हमेशा से ही सबसे खूबसूरत हैं माई लव।' ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा की हो, इससे पहले भी उन्हें कई बार स्पॉट किया गया है। 

4 of 5
anushka sharma - फोटो : amar ujala
बीते दिनों अनुष्का ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने कई अच्छी फिल्मों से अपने हाथ खींच लिए। अनुष्का ने कहा था, 'अच्छे रोल के लिए आपको बैठकर सोचने और फिर फैसला लेने की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मैं अब उस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, जहां सिर्फ खानापूर्ति के लिए फिल्में साइन नहीं कर सकती।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : instagram
अनुष्का कई फिल्मों से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हुई हैं। अनुष्का ने कहा था, 'हम डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कुछ शो बना रहे हैं। एक फिल्म पर भी काम चल रहा है। इन चीजों को भी मेरे समय की जरूरत है। मेरे लिए यह एकदम अलग है। कई बार लोगों को उस काम के बारे में पता नहीं चलता होगा जो मैं पर्दे के पीछे करती हूं।' आपको बता दें, अनुष्का शर्मा आखिरी बार जीरो फिल्म में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें