इम्तियाज अली-लेखिका विंता नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विंता ने दिखाया आईना
इम्तियाज के इस बयान के बाद हिंदी सिनेमा से जुड़े कई लोगों ने उनका विरोध किया और कहा कि इम्तियाज की बात पूरी तरह से सच नहीं है। इस बीच फिल्म निर्माता-लेखिका विंता नंदा ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट इम्तियाज को संबोधित करते हुए लिखी। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जैसे मंच पर महिलाओं के मुद्दों के बारे में इम्तियाज को बात करने का अधिकार किसने दिया। वह आगे लिखती हैं कि कौन मानता है कि मनोरंजन उद्योग में कोई कास्टिंग काउच नहीं है और यहां महिलाएं सुरक्षित हैं, अपने हाथ उठाएं। इसके अलावा भी उन्होंने कई सारे बातें इम्तियाज को कहीं।