फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film All We Imagine As Light Screening: अली फजल-जोया अख्तर हुए स्क्रीनिंग में शामिल, कई और सितारे भी पहुंचे

Sat, 23 Nov 2024 12:02 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पायल कपाड़िया निर्देशित फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की स्क्रीनिंग पर मनोरंजन जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। कौन-कौन पहुंचे इस स्क्रीनिंग पर जानिए।  
विज्ञापन
1 of 6
पायल कपाड़िया-ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लंबे समय से पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाने के बाद पायल कपाड़िया द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब भारतीय दर्शकों को देखने को मिल रही है। आज इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कुछ नामी कलाकार पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 6
पायल के साथ जोया और राणा दग्गुबाती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जोया अख्तर-राणा दग्गुबाती 
फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की मुंबई में हुई स्क्रीनिंग में सबसे पहले जोया अख्तर और राणा दग्गुबाती पहुंचे। राणा इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर इसलिए भी पहुंचे हैं, क्योंकि उनके जरिए यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दरअसल, स्पिरिट मीडिया के संस्थापक और अभिनेता राणा दग्गुबाती 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का वितरण कर रहे हैं। जोया और राणा ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। 
विज्ञापन

3 of 6
समांथा रूथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
समांथा रूथ भी आईं नजर
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री समांथा रूथ भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची। वह सिंपल लुक में नजर आईं। पैपराजी को पोज देने के बाद वह स्क्रीनिंग के लिए अंदर चली गईं। 

4 of 6
अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अली फजल का जुदा अंदाज
पायल कपाड़िया को अभिनेता अली फजल लंबे समय से जानते हैं। वह भी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। अली फजल का लुक बड़ा ही हटकर नजर आया। लंबे बालों और ब्लैक सूट में वह काफी अच्छे लग रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
आदर्श गौरव-रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे भी हुए शामिल 
पायल की फिल्म की स्क्रीनिंग पर आदर्श गौरव, रीमा कागती, मुनीषा खटवानी, रसिका दुग्गल और लक्ष्मी जैसे कलाकार भी नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कहानी से सब हुए प्रभावित
फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की कहानी दिल को छू लेने वाली है। इस फिल्म में महिलाओं के जीवन और उनके संघर्ष को बहुत ही अलग ढंग दिखाया गया है। इस फिल्म ने साल की शुरुआत में कान फिल्म महोत्सव में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता। इसके बाद से ही फिल्म की चर्चा हर जगह होने लगी। जिन भी सितारों ने यह फिल्म स्क्रीनिंग में देखी, सभी इससे काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें