rajkumar hirani
- फोटो : file photo
महिला के मुताबिक उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा। महिला के मुताबिक, उन्होंने उस वक्त राजकुमार हिरानी के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता। अगर वो विरोध करती तो राजकुमार हिरानी उल्टा उन्हें बदनाम कर सकते थे। उन्होंने इस मामले में 'संजू' फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से ईमेल के जरिए शिकायत भी की थी। इतना ही नहीं महिला ने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा और फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी को भी ईमेल में मेंशन किया था।