फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 बॉलीवुड सितारों की शादी के बाद पहली लोहड़ी, रब हुआ 'मेहर'बान तो बेटी की मां बनीं नेहा

Sun, 13 Jan 2019 08:00 PM IST
विजय जैन अरविंद कुमार, एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
देशभर में मनाई जाने वाली लोहड़ी का त्योहार खासकर पंजाबी संस्कृति का हिस्सा माना जाता रहा है। इस त्योहार की बात चलते ही मूंगफली, फूले, गजक और रबड़ी जैसी लजीज चीजें हमारे में जहन में आने लगती हैं। वैसे भी आज के समय में हिंदू संस्कृति से जुड़े  किसी भी त्योहार को मनाने के लिए भारतीय पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में बात करेंगे आज यानी 13 जनवरी लोहड़ी की जो देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। यहां विशेषकर बॉलीवुड के उन सितारो की बात करेंगे जो शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी का जश्न अपनी पत्नी और पति के साथ मना रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे पंजाब के शहर अमृतसर में पैदा हुए भारत के मशहूर कॉमेडियन और फिल्म अभिनेता कपिल शर्मा की। कपिल शर्मा का पूरा परिवार पंजाब से ही है और ऐसे में लोहड़ी का त्योहार उनके लिए किसी शादी से कम नहीं है। लेकिन खास बात यह है कि कपिल अब शादीशुदा हैं और शादी के बाद यह उनकी पहली लोहड़ी है। ऐसे में उनके लिए उनका ये खास त्योहार बहुत मायाने रखता है। क्योंकि उन्होंने बीते वर्ष (2018) 12 दिसंबर को अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी की। ऐसे में गिन्नी संग इस लोहड़ी कपिल अपनी खुशियों को दोगुना करेंगे। बता दें कि कपिल शादी के बाद अब छोटे परदे पर फिर से वापसी कर चुके हैं। कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' लोगों को हंसाने के लिए फिर से लौट आया है।
विज्ञापन

3 of 6
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
बीता साल 2018 बॉलीवुड के लिए शादियों के नाम रहा। इस वर्ष कई बड़े सितारों ने शादी कर अपना घर बसा लिया था। इनमें बॉलीवुड के नये सुपरस्टार रणवीर सिंह और हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों की सूची में शुमार दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। बीते वर्ष 14 और 15 नवंबर को सिंधी और कोकंणी रीति रिवाज से शादी करने वाले दीपवीर शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी का जश्न मनाएंगे। हालांकि दोनों ही पंजाबी परिवार से नहीं हैं लेकिन रणवीर सिंह अभिनेता अनिल कपूर की रिश्तेदारी में शामिल हैं इसके चलते लोहड़ी भी रणवीर सिंह और उनके परिवार के लिए खास मायने रखती है।

4 of 6
neha dhupia
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
पूर्ण रूप से पंजाबी फैमिली से ताल्लुकात रखने वाली अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी ने भी बीते वर्ष सात फेरे ले लिए थे। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। बता दें कि अब नेहा और अंगद की जिंदगी में एक नन्ही परी मेहर भी दस्तक दे चुकी हैं। तो ऐसे में इस शादीशुदा का कपल की पहली लोहड़ी किसी होली और दिवाली से कम मायने नहीं रखेगी क्योंकि दोनों ही शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी का लुत्फ उठाएंगे तो वहीं मेहर दोनों की इन खुशियाों में चार चांद लगाने का काम करेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
sonam kapoor and anand ahuja
सोनम कपूर और आनंद आहुजा
फिल्म जगत में 'झक्कास' अभिनेता से पहचान रखने वाले अनिल कपूर ने भी बीते वर्ष अपनी बड़ी बेटी सोनम कपूर के हाथ पीले कर दिए थे। सोनम की शादी मई 2018 में हुई थी। इस शादी में फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियो ने दस्तक दी थी। सोनम ने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से शादी की और दोनों की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ है। बता दें कि सोनम भी पंजाबी परिवार से हैं और आनंद भी पंजाबियों में आते हैं। ऐसे मेंं सोनम और आनंद शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी का आनंद लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की। बीते वर्ष (2018) 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड और अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। राजस्थान के मशहूर शहर जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में दोनों की शादी बहुत आलीशान तरीके से हुई। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पंजाबी परिवार से हैं तो वहीं निक को भारतीय संस्कृति और त्योहारों के बारे में कम जानकारी है। ऐसे में शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा की पहली तो निक जोनस की भी ये पहली ही लोहड़ी होगी। हालांकि निक को शादी में देसी लुक में देखने के बाद पता चल रहा था कि वह हिंदू संस्कृति और त्योहारों में खास दिलचस्पी रखते हैं। ऐसे में प्रियंका और निक दोनों के लिए ये खास दिन होगा। बता दें कि फिलहाल दोनों कैरेबियन में हनीमून का लुत्फ उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें