फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव कपूर की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे और कंगना रणौत को मप्र पुलिस ने दी सुरक्षा, पांच खबरें

Sat, 13 Feb 2021 08:59 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजीव कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के दिग्गज परिवारों में से एक कपूर परिवार के लिए पिछले कुछ साल काफी दुख भरे बीते हैं। 9 फरवरी को राज कपूर के छोटे बेटे और अभिनेता, प्रोड्यूसर रहे राजीव कपूर का अचानक से निधन हो गया था। महज 58 वर्ष की उम्र में राजीव कपूर अपने परिवार और फैंस को रोता हुआ छोड़कर इस दुनिया से चले गए। वहीं अब कपूर परिवार के पुश्तैनी बंगले पर परिवार के सभी सदस्य और दूसरे सितारे राजीव कपूर के चौथे के लिए पहुंचे।

राजीव कपूर के चौथे के लिए पुश्तैनी बंगले पर इकट्ठा हुआ कपूर परिवार, आलिया-अर्जुन जैसे सितारे भी आए नजर

 
विज्ञापन

2 of 5
Neha Dhupia, Angad Bedi - फोटो : social media
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई साल 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। इस वेडिंग सेरेमनी में दोनों का परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। नेहा ने बताया कि जब उन्होंने अपने उम्र में छोटे अंगद बेदी से शादी की थी तो लोगों ने कैसे-कैसे कमेंट्स किए थे। हालांकि उन्होंने इन बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है।  इसमें उन्होंने कहा, 'लोग नॉर्मली शादी करने से पहले कुछ समय तक डेट करते हैं, राइट?


'लड़का छोटा है लड़की से', अंगद बेदी से शादी पर नेहा धूपिया को सुनने पड़े थे लोगों से ये ताने
विज्ञापन

3 of 5
रणधीर कपूर -राजीव कपूर - फोटो : फाइल
अभिनेता राजीव कपूर का 9 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन के बाद जहां एक तरफ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है, तो दूसरी तरफ कपूर परिवार गहरे सदमे में है। साल 2020 में अपने भाई ऋषि कपूर और 2021 में राजीव कपूर को खो चुके उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपने भाइयों राजीव और ऋषि को लेकर कई बातें कही हैं।

भाई राजीव के निधन से टूटे करीना के पापा रणधीर कपूर, बोले- इस घर में मैं अकेला बचा हूं...

4 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : instagram
बंगलूरू में बीते रविवार को एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें एक ऑडी चालक ऑटो रिक्शा और दो मोटर साइकिलों को टक्कर मारकर भाग गया था। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी और अब पुलिस ने इस ऑडी कार की पहचान कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। कार मालिक का नाम जब सामने आया तो सभी हैरान हो गए लेकिन बाद में पता चला कि मामला कुछ और ही है।

सड़क हादसे में टक्कर मारकर फरार हुई ऑडी के मालिक निकले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, दो महीने पहले बेच दी थी कार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @Teamkangana
मध्य प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत को दी गई धमकी के मद्देनजर उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की है। दरअसल कांग्रेस नेताओं ने कंगना को धमकी दी थी कि यदि वह अपने ट्वीट के लिये किसान नेताओं से माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें जिले में फिल्म की शूटिंग नहीं करने दी जायेगी। बैतूल जिले के सारणी कस्बे में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभय राम चौधरी ने फोन पर बताया कि प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैतूल की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद को इस संबंध में फोन किया था। इसके बाद अभिनेत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

'माफी नहीं मांगी तो नहीं करने देंगे शूटिंग', धमकी के बाद मप्र पुलिस ने कंगना रणौत को दी सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें