फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लड़का छोटा है लड़की से', अंगद बेदी से शादी पर नेहा धूपिया को सुनने पड़े थे लोगों से ये ताने

Sat, 13 Feb 2021 05:19 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया-अंगद बेदी - फोटो : फाइल
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई साल 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। इस वेडिंग सेरेमनी में दोनों का परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। नेहा ने बताया कि जब उन्होंने अपने उम्र में छोटे अंगद बेदी से शादी की थी तो लोगों ने कैसे-कैसे कमेंट्स किए थे। हालांकि उन्होंने इन बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा धूपिया-अंगद बेदी
नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है।  इसमें उन्होंने कहा, 'लोग नॉर्मली शादी करने से पहले कुछ समय तक डेट करते हैं, राइट? लेकिन मेरे मामले में ऐसा नहीं था। मैं और अंगद सिर्फ अच्छे दोस्त थे। मैंने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन वह मुझे प्रपोज करेगा। एक दिन वह मेरे घर आया और मेरे पैरेंट्स से पूछा कि क्या वह मुझसे शादी कर सकता है। मेरे घरवालों ने कहा, आप करिए और हम आपको सपोर्ट करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया-अंगद बेदी
इस वीडियो में नेहा ने आगे कहती हैं कि अंगद संग उनकी शादी को लेकर लोगों ने अजीब-अजीब कमेंट्स किए थे। उन्होंने कहा, 'हमने बहुत साधारण तरीके से शादी की थी। दो दिन बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया, 'लड़की ने लेट शादी की न?' 'अच्छा, लड़का छोटा है लड़की से।' अब ये हमारे कंट्रोल में नहीं है कि लोग क्या बोलते हैं।'

4 of 5
नेहा धूपिया-अंगद बेदी - फोटो : social media
बता दें कि अंगद और नेहा ने 10 मई 2018 को शादी की थी। नेहा-अंगद की शादी से फैंस काफी हैरान थे । अचानक शादी की खबर सुनकर कयास लगाए जाने लगे कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। पहले तो अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकार दिया था लेकिन बाद में खुद सबकुछ बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा धूपिया-अंगद बेदी - फोटो : social media
नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुद अंगद बेदी ने इस बात को कबूला था। अंगद ने बताया था, 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब दोनों ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो बहुत 'डांट' पड़ी थी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें