फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग से लेकर सेक्स रैकेट में फंस चुके हैं विंदू दारा सिंह, तब्बू की बहन को दिया था तलाक

Wed, 06 May 2020 08:57 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
मशूहर रेसलर और दिग्गज अभिनेता रहे दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह का हैप्पी बर्थडे इस बार कोरोना के नाम रहा। 56 साल के विंदू का नाम फिल्मों और टीवी शोज में अभिनय से अधिक विवादों के चलते चर्चा में रहा। पत्नी से तल्ख रिश्ते से लेकर स्पॉट फिक्सिंग और सेक्स रैकेट में नाम आने जैसे विवादों ने उनका कभी पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने करीब दो दशक तक इंडस्ट्री में लगातार काम किया। इस दौरान वो हिंदी, पंजाबी फिल्मों के साथ ही तमाम टीवी शोज का हिस्सा भी रहे। उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम की लेकिन उन्हें आज भी लोग दारा सिंह के बेटे के तौर पर ही जानते हैं। अधिकतर फिल्मों में सहायक भूमिकाओं में नजर आने वाले विंदू दारा सिंह की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प पक्ष हैं जिसके बारे में हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
बिंदु दारा सिंह और दीना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों से करियर की शुरुआत
विंदू दारा सिंह ने साल 1994 में हिंदी फिल्म 'करण' से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की। वहीं उन्होंने 1996 में पंजाबी फिल्म 'रब दीयां राखा' से पंजाबी सिनेमा में कदम रखा। यह फिल्म उनके पिता दारा सिंह द्वारा निर्देशित की गई। उन्होंने 'गर्व', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'किससे प्यार करूं', 'कमबख्त इश्क', 'मारुति', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

3 of 9
विंदू दारा सिंह - फोटो : फाइल
पिता की तरह निभाया हनुमान का किरदार
विंदू दारा सिंह के पिता दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाकर काफी शोहरत प्राप्त की थी। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए विंदू ने भी हनुमान का किरदार निभाया। उन्होंने 'जय वीर हनुमान' सीरियल में काम किया था। हालांकि उन्हें अपने पिता की तरह तो शोहरत प्राप्त नहीं हुई लेकिन उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।  

4 of 9
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
बिग बॉस के विजेता
विंदू दारा सिंह ने फिल्मों और सीरियल्स के साथ ही रियलिटी शो में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने देश के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और और तीसरे सीजन के विजेता भी बने थे। उन्हें सबसे ज्यादा उम्र के बिग बॉस विजेता बताया गया। जब उन्होंने विजेता का ताज पहना तब उनकी उम्र 41 वर्ष थी।
विज्ञापन

5 of 9
Vindu Dara Singh and Farah - फोटो : file photo
तब्बू की बहन को दिया तलाक 
विंदू दारा सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने पहली शादी अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन फराह नाज हाशमी से की थी। दोनों का एक बेटा रंधावा भी है। हालांकि यह शादी बहुत समय तक ठीक नहीं चल पाई। पुलिस में दर्ज एक मामले के मुताबिक इस दौरन फराह ने हाथों की नस काटकर सुसाइड की कोशिश भी की थी। दोनों ने साल 2003 में तलाक ले लिया था, जिसके बाद विंदू ने मॉडल डिना उमारोवा से शादी की। दोनों की एक बेटी भी है। वहीं फराह ने सुमित सहगल से शादी कर ली।
विज्ञापन

6 of 9
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
स्पॉट फिक्सिंग
विंदू दारा सिंह का नाम साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में भी आ चुका है। पुलिस ने उनपर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने बुकी और आईपीएल खिलाड़ियों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। उनपर आईपीएल के दौरान स्टेडियम में जाने पर रोक है। वहीं इस विवाद में राजस्थान रॉयल्स के तीन प्लेयर्स श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित भी लपेटे में आ गए थे।
विज्ञापन

7 of 9
vindu dara singh - फोटो : file
सेक्स रैकेट
स्पॉट फिक्सिंग के अलावा विंदू दारा सिंह का नाम सेक्स रैकेट में भी आ चुका है। पुलिस के मुताबिक उनके संबंध अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट के साथ होने का भी आरोप है। उस दौरान पुलिस को कुछ फुटेज भी प्राप्त हुई थी जिनमें वह कुछ सट्टेबाजों और कजाकिस्तान से टूरिस्ट वीजा पर भारत आईं लड़कियों के साथ थे।

8 of 9
Vindu Dara Singh, Asim Riaz - फोटो : amar ujala
बिग बॉस में वोट खरीदने का आरोप  
विंदू दारा सिंह पर ऐसे भी आरोप लग चुके हैं कि उन्होंन बिग बॉस 13 के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को जिताने के लिए वोट खरीदे थे। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वह और उनकी टीम आसिम रियाज के फैंस को हजार रुपये दे रहे थे ताकि वे सिद्धार्थ को वोट दें। ऐसे आरोप भी लगे कि जो लोग यह ऑफर मानने से इनकार कर रहे थे उनसे वह और सिद्धार्थ की पीआर टीम बदसलूकी भी कर रही थी।
विज्ञापन

9 of 9
vindu dara singh's son fateh - फोटो : फाइल
डेब्यू करने के लिए बेटा तैयार
विंदू दारा सिंह के बेटे फतेह रंधावा फिल्म जगत में डेब्यू करने कि लिए तैयार हैं। पिछले साल ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि फिल्मकार करण जौहर फतेह को लॉन्च करने का मन बना रहे हैं। उनका नाम दोस्ताना 2 के साथ भी जुड़ चुका है। फिल्म में उनके तीसरे लीड किरदार में रहने की चर्चा रही।

क्या अथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिश्ते में आई दरार? तस्वीर देख फैंस ने पूछे ये सवाल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें